चंडीगढ़ में अब सिर्फ 558 एक्टिव कोरोना केस: पिछले 24 घंटे में लिए 1681 ताजा सैंपल में से 31 संक्रमित मिले, 1.84 पॉजिटिविटी रेट, 1 की मौत

corona cases

चंडीगढ़: कोरोना के एक्टिव मामले corona cases 558 रह गए हैं। पॉजिटिविटी रेट भी कम बना हुआ हैं। पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट 3.20 ही रहा हैं। पिछले 7 दिनों में रोजाना औसत केस 80 आए। सोमवार को शहर में सिर्फ 31 नए केस आए।

पिछले 24 घंटों में 1681 लोगों के सैंपल लिए गए। 95 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना प्रभावित एक व्यक्ति की मौत भी हुई हैं। मरने वाला सेक्टर 18 का 77 वर्षीय व्यक्ति था। उसे जीएमएसएच-16 में मृत लाया गया। उसने कोरोना की दोनों डोज लगवा रखी थीं।

हर में 15 से 18 वर्ष के 57,574 बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी हैं। वहीं 16,928 बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज मिल चुकी हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार 13,800 बुजुर्गोँ को बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं।

उनके अलावा 5,067 फ्रंट लाइन और 3,323 हेल्थ वर्कर्स को भी बूस्टर डोज मिल चुकी हैं। दूसरी ओर शहर में 100 प्रतिशत वयस्कों को पहले ही प्रशासन कोरोना की दोनों डोज लगा चुका हैं। हालांकि अभी भी कुछ वयस्क वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े: हरियाणा में अब 6551 एक्टिव कोरोना केस: 40 दिन बाद 13 फरवरी को 900 से नीचे 838 नए संक्रमित मिले, 7 मरीजों की मौत भी हुई

कोरोना की स्थिति:

शहर में अभी तक कोरोना प्रभावित 1,153 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कुल 91,369 लोग अभी तक पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 10,46,826 टेस्टिंग अभी तक प्रशासन कर चुका हैं। 9,53,714 सैंपल नेगेटिव आए थे। 89,658 लोग अभी तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *