हरियाणा में अब 6551 एक्टिव कोरोना केस: 40 दिन बाद 13 फरवरी को 900 से नीचे 838 नए संक्रमित मिले, 7 मरीजों की मौत भी हुई

corona cases

चंडीगढ़: हरियाणा में 13 फरवरी को कोरोना corona के 838 केस cases आए हैं। इससे पहले इतने कम केस 3 जनवरी को 793 आए थे। ऐसे में 40 दिनों बाद 900 से आंकड़ा नीचे आया हैं। प्रदेश में 13 फरवरी को 7 लोगों की मौत कोरोना से हुई। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 6551 ही रह गए हैं।

होम आइसोलेशन में 5848 केस हैं। अब तक 9,73,522 कोरोना केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि 9,56,462 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत तक पहुंच गया और पॉजिटिविटी रेट 2. 92 प्रतिशत तक चला गया। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10486 तक पहुंच गई हैं।

दो जिलों में 100 से ज्यादा केस:

corona cases

हरियाणा में अब केवल गुरुग्राम और पलवल जिले ही ऐसे हैं, जिनमें कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हैं। हालांकि पलवल में रविवार को पिछले दिनों की अपेक्षा केसों में वृद्धि हुई हैं। प्रदेश में गुरुग्राम में 297, फरीदाबाद में 51, हिसार में 34, सोनीपत में 23, करनाल में 14, पानीपत में 9, पंचकूला में 22 , अंबाला में 17, सिरसा 24, रोहतक 10, यमुनानगर 31, भिवानी 47, कुरुक्षेत्र 29, महेंद्रगढ़ 12, जींद 7, रेवाड़ी 17, झज्जर 36, फतेहाबाद 7, कैथल 5, पलवल 112, चरखी दादरी 27, नूंह 7 केस हैं।

तिथि- सैंपल- केस- एक्टिव केस:

13 फरवरी- 25825- 838- 6551

12 फरवरी- 31037- 1173- 6866

11 फरवरी- 30424- 1185- 7016

10 फरवरी- 32473-1440-7866

9 फरवरी- 34551-1489- 8754

8 फरवरी- 32695- 1303- 10199

7 फरवरी- 18248- 1231- 11779

6 फरवरी- 19917-1544-13865

5 फरवरी- 30496-1980- 15573

4 फरवरी- 29267- 2498- 16854

3 फरवरी- 32865-3148-18595

2 फरवरी- 33690-3267-20859

1 फरवरी- 34531-2894-22726

इसे भी पढ़े: जानलेवा साबित हुई तीसरी कोरोना लहर: पंजाब में एक महीने में 849 मरीजों ने दम तोड़ा, 1.32 लाख मरीज मिले, 1.41 लाख ठीक हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *