अब आने वाले समय भारत का ही है: Vladimir Putin

Now the time to come belongs to India: Vladimir Putin

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत के लोगों की सराहना की। उन्होंने भारतीयों की बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा। व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेगा।

राष्ट्रपति पुतिन ने रूस एकता दिवस के मौक पर कहा कि भारत अपने विकास के मालमे में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेगा, इसमें कोई शक नहीं है। करीब डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है। आइये भारत को देखें, जहां बहुत प्रतिभाशाली और बहुत प्ररित लोग हैं।

यूरोप पर लगाया अफ्रीका को लूटकर अमीर बनने का आरोप

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति के बारे में बात की। पुतिन ने भाषण के दरम्यान कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था। काफी हद तक, पूर्व औपनिवेशक शक्तियों में हासिल की गई समृद्धि का लेवल अफ्रीका की लूट पर आधारित है। यह सभी जानते हैं। हां, वास्तव में यह सच है और युरोप के शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि रूस एक बहुराष्ट्रीय पहचान वाला देश रहा है और उसकी एक अनूठी सभ्यता और संस्कृति थी। रूस यूरोप संस्कृति का हिस्सा है और धर्म के जरिए महाद्वीप से जुड़ा है। बीते कुछ वर्षो में रूस विश्व में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है।

French Navy के जहाज एकोनिट की 28 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मुंबई यात्रा

दुनिया में ऐसे अनूठी है रूसी संस्कृति

Now the time to come belongs to India: Vladimir Putin

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि संस्कृति और ईसाई धर्म के आधार पर रूस का यूरोप से संपर्क है। अलावा इसके वह एशिया की भी पहचान साझा करता है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में बहुराष्ट्रीय पहचान समाहित हैं। यह हमारी अनूठी संस्कृति है और हमें इस पर गर्व है। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह देश अभूतपूर्व प्रगति करेगा। बता दें कि रूस और भारत के बीच दशकों से अच्छे संबंध रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने भी हमेशा इन ऐतिहासिक संबंधों का ख्याल रखा है। हाल ही में पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह देशभक्त नेता हैं।

भारत की उदार विदेश नीति की जमकर की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और देश के हितों पर आधारित है। पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनके लिए अपने देश के हित सर्वोपरि हैं। पीएम मोदी जैसे नेताओं के लिए देशहित से ऊपर कुछ भी नहीं। भारत ने अपनी विदेश नीति के दम पर ही ब्रिटेन के उपनिवेशवाद से मुक्त होकर खूब उन्नति की है। भारतीय विदेश नीति के चलते भी रूस और भारत के संबंध हमेशा मजबूत और भरोसेमंद रहे। अब आने वाले समय भारत का ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *