ऑपरेशन गंगा: 182 भारतीयों को लेकर जल्द मुंबई पहुंचेगी 7वीं फ्लाइट, आज ही दो और फ्लाइट से 434 लोगों की होगी वापसी

Operation Ganga

नई दिल्ली: रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी हैं। ऑपरेशन गंगा Operation Ganga के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी हैं। इसी क्रम में एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर जल्द मुंबई पहुंच रही हैं। वहीं दो अन्य फ्लाइट भी बुडापेस्ट और बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी हैं। ये जल्द ही देश की राजधानी में उतरेंगी। इन फ्लाइट में 434 भारतीय को वापस लाया जा रहा हैं।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन गंगा के तहत 9वीं उड़ान भी बुखारेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह फ्लाइट 218 नागरिकों को वापस लेकर आ रही हैं।

Operation Ganga

विदेश मंत्री ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर 8वीं फ्लाइट बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस फ्लाइट में 216 भारतीय नागरिक वापस आ रहे हैं। बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 6 फ्लाइट से कुल 1,436 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका हैं।

Operation Ganga

28 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:50 बजे 7वीं फ्लाइट (एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1201) मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट के लिए रवाना हुई थी, ये फ्लाइट बुखारेस्ट में 6:15 बजे पहुंची। विमान ने बुखारेस्ट से शाम 7:15 बजे उड़ान भरी और जल्द ही मुंबई पहुंचेगी। फ्लाइट से 182 लोगों को भारत लाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *