वॉकिंग दिमाग और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद, ये मेमोरी के साथ रिश्तों को भी बेहतर बनाती हैं

Walking beneficial

चलने-फिरने के महत्व के बारे में हम ज्यादा नहीं सोचते, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ये दुनिया के सबसे अच्छे व्यायामों में से एक हैं। कई अध्ययनों में पाया गया हैं कि वॉकिंग Walking हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए beneficial फायदेमंद हैं। इससे न केवल मन को शांति मिलती हैं बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स भी अच्छी होती हैं।

आइए वॉकिंग के कुछ ऐसे फायदों के बारे में जानते हैं जो हमारे जीवन को लंबा और बेहतर बनाते हैं।

चलने से याददाश्त बेहतर होती हैं:

Walking beneficial

वॉकिंग एक ब्रेन बूस्टर हैं। इससे भूलने की बीमारी का खतरा कम होता हैं और याददाश्त बेहतर होती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया की एक रिसर्च के अनुसार, वॉकिंग बूढ़े पुरुषों में डिमेंशिया और अल्जाइमर के जोखिम को कम करती हैं।

चलने से गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता हैं:

चलने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं। इसके साथ ही वॉकिंग से डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारी भी दूर रहती हैं। हावर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार, हफ्ते में केवल ढाई घंटे चलने से हार्ट की बीमारी का खतरा 30% तक कम होता हैं।

Walking से स्ट्रेस कम होता हैं:

दिन में कुछ मिनट चलने से आपका मूड अच्छा हो सकता हैं और एंग्जाइटी कम हो सकती हैं। वॉकिंग का असर तब ज्यादा होता हैं जब आप नेचर में जाएं। चलने से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। इन पर पड़ने वाला स्ट्रेस भी कम होता हैं।

वॉकिंग एनर्जी बूस्टर हैं, ये सोने में मददगार:

चलने से हमारी एनर्जी को बूस्ट मिलता हैं। इसके साथ ही ये नींद की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, 50 से 75 साल की महिलाएं अगर हर रोज कुछ समय वॉक करें तो उन्हें नींद न आने की परेशानी नहीं होगी।

वॉकिंग से रिश्ते बेहतर बनते हैं:

अपने पार्टनर या बच्चों के साथ सैर करने से आपके उलझे रिश्ते सुलझ सकते हैं। साथ चलते समय आप अपने मन की बातें करके रिश्ते में कम्युनिकेशन बढ़ा सकते हैं। कई शोधों में ये पाया गया हैं कि जो लोग रोजाना अपने घर के आस पास सैर करते हैं, उनके सामाजिक रिश्ते भी काफी अच्छे होते हैं।

इसे भी पढ़े: कम सोना शरीर को बीमार कर सकता हैं, इसलिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें

वॉकिंग कहीं भी कभी भी फ्री में कर सकते हैं:

चलने के लिए जिम की तरह किसी मेम्बरशिप की जरूरत नहीं होती। आप कहीं भी कभी भी फ्री में सैर कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में 30 मिनट की वॉक को भी आप टुकड़ों में कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, 10 मिनट की वॉक काम के बाद, 10 मिनट की वॉक खाने के बाद और 10 मिनट की वॉक किसी से बात करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *