प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी: PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराने की तैयारी, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लुधियाना DMC में हुआ था इलाज

Parkash Singh Badal DMC

लुधियाना: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 93 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल Parkash Singh Badal का स्वास्थ्य खराब हैं,और उनकी हालत बिगड़ती जा रही हैं। उन्हें पीजीआई DMC चंडीगढ़ में दाखिल करवाया जा रहा हैं। कहा जा रहा हैं कि वह पिछली रात से ही बीमार हैं, जिसके चलते पीजीआई में दाखिल कराने की तैयारी हैं, मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं।

शिअद के कई नेता उनका हाल जानने के लिए लंबी और चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल विधानसभा क्षेत्र लंबी से शिअद के उम्मीदवार हैं। उनका यहां से यह 5वां चुनाव हैं और वह पिछले लंबे समय से प्रचार भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: नामांकन से पहले कैप्टन का सियासी अटैक: चन्नी ने पीठ में छुरा घोंपा। सिद्धू CM बनने के काबिल नहीं, चुनाव हराऊंगा, बादल, सुखबीर भी भरेंगे नामांकन

कोरोना पॉजिटिव हुए थे बादल:

प्रकाश सिंह बादल कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और वह करीब 5 दिन तक दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना में दाखिल रहे थे। यहां से स्वस्थ होने के बाद वह लंबी चले गए और दोबारा से चुनाव प्रचार में व्यस्त हो गए थे। प्रकाश सिंह बादल को डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी हैं, मगर वह राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं और चुनाव भी लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *