लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ी: स्वर कोकिला की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, 28 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं

ventilator Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर Lata Mangeshkar की हालत बेहद गंभीर हो गई हैं। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर ventilator पर शिफ्ट किया गया हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं।

डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी:

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया हैं। डॉक्टर्स की एक टीम 24×7 उनकी निगरानी कर रही हैं।

इलाज के दौरान निधन की अफवाहें आई थीं सामने:

कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया हैं। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा हैं और उनका इलाज ICU में चल रहा हैं। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।

इसे भी पढ़े: लता मंगेशकर कोविड पॉजिटिव: 92 साल की स्वर कोकिला को संक्रमण के हल्के लक्षण, एहतियातन ब्रीच कैंडी के ICU में भर्ती कराया गया

लता जी ने आंखें खोली हैं: राजेश टोपे

पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, “मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी हैं। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया हैं। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा हैं। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *