पुतिन की जिम्नैस्ट प्रेमिका हैं युद्ध की कट्टर समर्थक: पति को छोड़ रूसी राष्ट्रपति के करीब आई थीं, सरकार से मिलती हैं सालाना 60 करोड़ की सैलरी

Putin Russia

मॉस्को: यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी Russia राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Putin के कई करीबी उनसे किनारा कर चुके हैं। उनकी मुंहबोली बेटी केन्सिया सोबचाको ने तो उनके विरोध में देश छोड़ कर इजराइल की नागरिकता ले ली। पुतिन की बड़ी बेटी डॉ. मारिया वोरन्तसोवा भी देश छोड़ने के फिराक में थीं। जिसे देखते हुए पुतिन ने उनके विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा हैं कि जंग के इस मोड़ पर कई सीनियर रूसी जनरल भी पुतिन के विरोध में आ गए हैं। लेकिन इन सबसे इतर कोई हैं जो लगातार पुतिन के साथ खड़ा हैं।

पुतिन के साथ मजबूती से खड़ी ये महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी सीक्रेट प्रेमिका हैं। जिससे संबंधों को पुतिन ने छिपाने की भरसक कोशिश की थी। लेकिन वो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाए। पुतिन की यही गोल्ड मेडलिस्ट जिम्नैस्ट प्रेमिका अब उनके जंगी जुनून में उनका साथ दे रही हैं। इसके लिए वह अपने एथलीट्स साथियों की मदद ले रही हैं।

सोवियत नारों और ‘Z’ सिंबल के साथ किया जंग का समर्थन:

69 साल के पुतिन की 38 साल की प्रेमिका एलीना काबेवा ने मॉस्को में जिमनास्टों के साथ मिल कर मौजूदा जंग का समर्थन किया और रूसी सेना का मनोबल बढ़ाया हैं। एलीना के इस कार्यक्रम के दौरान सोवियत जमाने के नारे लगाए गए। साथ ही इस समारोह में ‘Z’ सिंबल को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया। बता दें कि ‘Z’ रूस में यूक्रेन विरोध का सिंबल बन चुका हैं। जानकार इस ‘Z’ को यूक्रेनी राष्ट्रपति Zelenskiy-जेलेंस्की के खात्मे के मिशन से जोड़ कर देखते हैं।

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं Putin की यह प्रेमिका:

Putin Russia

38 साल की एलीना काबेवा चर्चित रूसी जिम्नैस्ट हैं। वो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा एलीना 14 वर्ल्ड चैम्पियनशिप और 21 यूरोपियन चैम्पियनशिप मेडल भी जीत चुकी हैं। 2008 में सबसे पहले 23 साल की एलीना का नाम रूसी राष्ट्रपति के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन दोनों की नजदीकियों के किस्से रूस समेत दुनिया भर में चर्चित रहे हैं।

पुतिन के लिए पुलिसकर्मी पति को छोड़ा, पुतिन ने बनाया सांसद:

Putin Russia

दावा किया जाता हैं कि एलीना की शादी एक रूसी पुलिसकर्मी से हुई थी। लेकिन पुतिन के करीब आने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया। स्पोर्ट्स से रिटायर होने के बाद एलीना रूसी संसद की सदस्य बन गईं। इस दौरान रूस की सत्ता में उनकी धमक दिखने लगी थी। इधर साल 2013 में पुतिन मे भी अपनी पत्नी ल्यूडमिला से तलाक ले लिया। इसके बाद एलीना को ही रूस की फर्स्ट लेडी माना जाने लगा।

Putin Russia

रिश्ते से जुड़ी खबर छापने पर पुतिन ने बंद करा दिया था अखबार:

जासूस रहे राष्ट्रपति पुतिन अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली मेंबर्स को सीक्रेट रखने के लिए जाने जाते हैं। एलीना के साथ अपने रिश्ते को भी उन्होंने कभी जाहिर नहीं किया। मॉस्को के एक अखबार ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक खबर छापी थी। जिसमें दावा किया गया था कि पुतिन और एलीना एंगेजमेंट कर चुके हैं और उनके बच्चे भी हैं। खबर छपने के बाद पुतिन इतने नाराज हुए कि उन्होंने संपादक को जेल भिजवा उस अखबार को ही बंद करा दिया।

मीडिया टायकून हैं एलीना, रूस की सरकार से मिलता 60 करोड़ वेतन:

जिम्नैस्ट और राजनेता के अलावा एलीना मीडिया टायकून भी हैं। वो रूस की नेशनल मीडिया काउंसिल की चेयरवुमन भी हैं। इसके लिए उन्हें 60 करोड़ रुपए सालाना वेतन मिलता हैं। एलीना का रूस के सभी प्रमुख अखबार और टीवी चैनल्स पर सीधा पकड़ हैं। पुतिन के विरोधी आरोप लगाते हैं कि एलीना पुतिन की मदद के लिए रूसी मीडिया में जंगी जुनून और यूक्रेन विरोध को बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *