चीन में कोरोना: घरों में कैद शंघाई के 2.5 करोड़ लोगों के पास खाना-पानी नहीं, बीजिंग में 2 करोड़ का होगा टेस्ट

corona china

शंघाई: चीन china का आर्थिक राजधानी शंघाई देश की कोरोना corona राजधानी भी बनती जा रही हैं। मंगलवार को चीन में 1,908 कोविड पॉजिटिव सामने आए, जिनमें 1,661 अकेले शंघाई से हैं। शंघाई में 52 लोगों की कोरोना से मौत की खबर सामने आई हैं। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राजधानी बीजिंग में 2 करोड़ लोगों की कोरोना जांच का आदेश दिया हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों ने चीन की अर्थव्यस्था को भी बेहाल कर दिया हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) चीन की जीरो कोविड पॉलिसी का हवाला देकर देश के डेवलपमेंट ग्रोथ 4.8% से घटाकर 4.4% कर दिया हैं। जो चीन के 5.5% अनुमान से काफी कम हैं।

चीन की अर्थव्यवस्था से टकरा रही एक बड़ी दीवार:

एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि चीन की अर्थव्यवस्था एक बड़ी दीवार से टकरा रही हैं। एक साल से ज्यादा वक्त के बाद पहली देश की खपत में गिरावट आई हैं। जबकि, 31 शहरों में बेरोजगारी रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं। एक्सपर्ट्स इस तिमाही में मंदी का अनुमान लगा रहे हैं।

Corona के साथ लॉकडाउन की दोहरी मार:

सबसे ज्यादा बुरे हाल शंघाई के हैं। वहां लोगों को कोरोना के साथ लॉकडाउन की तकलीफ का भी सामना करना पड़ रहा हैं। शंघाई में रहने वाले 30 साल के एडम का कहना हैं कि लाखों परेशान लोगों के बीच मैं भी दाने-दाने के लिए परेशान हूं। आज 26 दिन हो गए और बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर एक कमरे बंद हूं। कचरा फेंकने तक के लिए बाहर नहीं जा सकता।

corona china

शंघाई के घरों में 2.5 करोड़ लोग बंद:

शंघाई के 2.5 करोड़ लोग घरों में इसी तरह बंद हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन में यह उस चीन की हकीकत हैं, जो पिछले एक साल से एक तरफ कोविड से एक भी मौत नहीं बता रहा था और दूसरी तरफ उसके शहरों में लॉकडाउन की हालत थी।

लोग अब खुद कह रहे हैं कि दो साल में चीन की ऐसी हालत कभी नहीं थी, जैसी कोरोना के इस दौर में हो रही हैं। एडम बताते हैं कि तीन हफ्तों में मुझे फल, सब्जी, मीट, दूध और अंडे के दो पैकेट मिले हैं और इससे ही हमने भी काम चलाया और 80 साल के पड़ोसी को भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *