रेप या अफेयर? पर घिरीं CM ममता: निर्भया केस की वकील बोलीं- ये पर्सेप्शन हैं कि रात में निकलना

Rape affair

नई दिल्ली: नादिया रेप केस में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के बयान को लेकर उनकी तीखी आलोचना हो रही हैं। एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा था- आपको कैसे पता चला कि उसका रेप हुआ था? या लव-अफेयर Rape or affair का मामला था?

इस पर सुप्रीम कोर्ट में निर्भया केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा का कहना हैं कि उनकी सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश हैं कि हाईप्रोफाइल नेताओं को ऐसी बयानबाजी से रोकने के लिए सख्त कानून लाने का सरकार को आदेश दे।

कुशवाहा ने कहा, “कानूनन 18 साल से कम उम्र की लड़की की सहमति या असहमति का सवाल ही नहीं उठता। हर हाल में यह रेप हैं। आरोपी को रेप की सजा मिलेगी।

सीएम जैसे जिम्मेदार पद पर बैठीं ममता बनर्जी का यह बयान संवेदनहीनता की सारी हदें पार करता हैं। यह बयान उनकी कानूनी ही नहीं, बल्कि सामान्य समझ पर भी सवाल उठाता हैं।”

Rape affair

गौरतलब हैं कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 14 साल की लड़की का गैंगरेप हुआ। बाद में उसकी मौत हो गई। राजनीतिक रूप से रसूखदार होने की वजह से आरोपी के पिता और सहयोगियों ने आनन-फानन में विक्टिम के परिवार पर दबाव डालकर लड़की का अंतिम संस्कार भी करा दिया।

सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले पर सवाल पूछने वाले एक पत्रकार को जवाब दिया, ‘आपको कैसे पता चला कि उसका रेप हुआ? क्या वह प्रेग्नेंट थी? या कोई लव अफेयर का मामला था? उन्होंने यह बात एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कही।

निर्भया रेप केस और हाथरस रेप पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा कहती हैं, “ऐसे बयान आते ही रहते हैं। सोसाइटी में महिलाओं के खिलाफ तो ऐसा परसेप्शन हैं ही कि रात में निकलना, छोटे कपड़े पहनना, लड़कों के साथ उठना-बैठना, रेप की वजह हैं।

लेकिन अगर कोई नेता या अन्य प्रभावी व्यक्ति महिलाओं की मॉडेस्टी या गरिमा भंग करने वाला बयान देता हैं तो उनको सजा देने के लिए कोई कानून नहीं हैं। यह हमारे देश की विडंबना हैं।”

पहचान उजागर करने पर हो सकता हैं केस:

कुशवाहा कहती हैं, “रेप विक्टिम की पहचान अगर डिस्क्लोज करते हैं तो उसके लिए एक कानून हैं। 288A के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती हैं, जैसे दिल्ली में एक रेप केस में राहुल गांधी ने पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। ऐसे मामले कार्रवाई के दायरे में आते हैं, लेकिन गरिमा भंग करने वाले के खिलाफ हमारे पास कोई कानूनी हथियार नहीं हैं।”

सियासी कनेक्शन से मामला हाईप्रोफाइल:

4 अप्रैल को नादिया जिले के हांसखली में रेप का मामला सामने आया था। आरोपी टीएमसी के पंचायत सदस्य का बेटा था।

आरोपी के पिता एक ग्राम पंचायत के सदस्य हैं। टीएमसी नेता होने की वजह से उनके राजनीतिक कनेक्शन भी हैं। जानकारी के मुताबिक विक्टिम को आरोपी ने बर्थडे सेलिब्रेशन में बुलाया था। आरोप हैं कि टीएमसी नेता के बेटे ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहां लड़की की तबीयत खराब हो गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घर वालों का आरोप हैं कि लड़की की मौत बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई। उनका आरोप हैं कि उनकी बेटी के साथ टीएमसी लीडर के बेटे ने गैंगरेप किया। उनका यह भी कहना हैं कि आरोपी के पिता और दूसरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरन लड़की का अंतिम संस्कार भी करा दिया।

अब तक क्या हुआ:

आरोपी के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। जांच जारी हैं। उधर, राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम मामले की जांच करने के लिए जिले में पहुंच चुकी हैं।

नेताओं के अमर्यादित बयान:

जुलाई 2021 : सीएम प्रमोद सावंत: माता-पिता को आत्ममंथन करने की जरूरत हैं कि उनके बच्चे रात में इतनी देर तक समुद्र तट पर क्यों थे।

26 जुलाई 2013: दिग्विजय सिंह ने खुद को राजनीति का पुराना जौहरी बताते हुए महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन को 100 फीसदी टंच माल करार दिया था।

11 अप्रैल 2014 : मुलायम सिंह: लड़के तो लड़के हैं। गलती हो जाती हैं। लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं। दोनों में मतभेद हो जाता हैं तो उसे रेप का नाम दे देती हैं।

8 अक्टूबर 20135: केजे जॉर्ज (कर्नाटक कांग्रेस नेता): किसी महिला से दो लोगों द्वारा रेप को गैंगरेप नहीं कहा जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *