यूक्रेन पर हमले का 42वां दिन LIVE: पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में EU

russia ukraine

कीव/मॉस्को: रूस Russia यूक्रेन Ukraine जंग का आज 42वां दिन हैं। यूरोपियन यूनियन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को घेरने के लिए अब उनकी बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की एक बेटी नीदरलैंड में रहती थीं, हालांकि रूस ने कभी उनकी पहचान को उजागर नहीं होने दिया।

दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी का कहना हैं कि रूस के साथ युद्ध करना अमेरिकी लोगों के हित में नहीं हैं। हालांकि, हम यूक्रेन को अपना समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस युद्ध से उबरने में कुछ समय लगने वाला हैं और अमेरिका इसका हिस्सा बना रहेगा।

अन्य अपडेट्स:

अमेरिका यूक्रेन को 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर निकालने की मांग की।

मारियुपोल में बनाए ह्यूमन कॉरिडोर से 5 अप्रैल को 3,846 लोगों को निकाला गया।

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री का कहना हैं कि तुर्की की मदद से मारियुपोल खाली कराया जा सकता हैं।

रूसी सैनिकों की लगातार गोलीबारी के बीच अभी भी मारियुपोल में 1.20 लाख लोग फंसे हुए हैं।

Russia को इकोनॉमिक फ्रंट पर घेरने की तैयारी:

बिजनेस वेबसाइट ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और G-7 मिलकर रूस में होने वाले सभी नए इन्वेस्टमेंट पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस का कहना हैं कि ब्रिटेन तब तक नहीं रुकेगा जब पुतिन नाकाम नहीं हो जाते।

जंग के बीच रूस और यूक्रेन के कलाकारों की एक साथ अमन की प्रार्थना:

इटली के सैन कार्लो ओपेरा हाउस में अनोखा नजारा दिखा। वहां रेड क्रॉस के लिए फंड जुटाने के लिए रूस और यूक्रेन के कलाकारों ने साथ आकर प्रस्तुति दी। इस दौरान अमन की प्रार्थना की गई। साथ में प्रस्तुति देने वालों में यूक्रेन के डेनिस चेरेविको और रूस की मारिया याकोव्लेवा शामिल हैं। डेनिस ने रूस हमले के चलते यूक्रेन छोड़ दिया था। वहीं, मारिया हमलों से नाराज होकर इटली पहुंच गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *