रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: यूक्रेन का दावा- खार्किव के चार गांव रूस से छीने, अमेरिका बोला- यूक्रेन का जंग जीतने तक साथ देंगे

Russia

कीव/मॉस्को: यूक्रेनी सेना ने दावा किया हैं कि रूस Russia का डोनबास हमला सफल नहीं हो पाया हैं। क्योंकि, अमेरिका ने 12 फ्लाइट से हथियार भेजकर उसकी ताकत बढ़ा दी हैं। वहीं, यूक्रेन ने दावा किया हैं कि जंग में अब तक 219 बच्चों की मौत हो गई हैं। लगभग 404 बच्चे हमलों में घायल हुए हैं।

दूसरी तरफ अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचीं और राष्ट्रपति जेलेंस्की से 3 घंटे मुलाकात की। जंग लंबी खिंचने की आशंका के बीच उन्होंने भरोसा दिया कि अमेरिका रूस की हार तक यूक्रेन के साथ हैं। नैंसी यूक्रेन जाने वालीं अमेरिका की सबसे बड़ी लीडर हैं। इस बीच रूसी हमले में तबाह शहर मारियूपोल के स्टील प्लांट में फंसे 100 लोगों को निकाला गया हैं।

यूक्रेन पर हो सकता है चौतरफा हमला:

पुतिन रूसी विजय दिवस पर यूक्रेन के खिलाफ चौतरफा युद्ध की घोषणा कर सकते हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी हैं कि कीव पर कब्जा करने में नाकाम रही रूस की सेना को जो शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा हैं उसका बदला लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आधिकारिक तौर पर यूक्रेन के खिलाफ 9 मई को युद्ध की घोषणा कर सकते हैं।

यूक्रेन ने रूस से छीने चार गांव:

यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने शनिवार को खार्किव क्षेत्र के चार गांवों पर नियंत्रण हासिल कर लिया। रूसी सेना पूर्व में क्षेत्र के विशाल क्षेत्रों पर जल्दी से नियंत्रण करने की योजना में सफल नहीं हो पा रही थी। डोनबास के पूर्वी क्षेत्र पर ध्यान देने के बावजूद, मास्को अभी भी मनोबल और आपूर्ति की चिंताओं से जूझ रहा हैं।

यूक्रेन को लगातार मिल रहे हथियार:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि लोगों की हत्या मॉस्को की प्लेबुक के कारण हो रही हैं। उन्हें पहले से ही बातचीत टूटने की संभावना थी। इस बीच पश्चिमी देशों की सरकारें लगातार यूक्रेनी सेना की मदद के लिए हथियार दे रही हैं।

एंजेलीना जोली ने बांटा विस्थापितों का दर्द:

हॉलीवुड स्टार अभिनेत्री और फिल्म निर्माता एंजेलिना जोली 30 अप्रैल को डोनेट्स्क ओब्लास्ट के शहर पोक्रोवस्क पहुंची। यहां उन्होंने बच्चों और स्वयंसेवकों से मुलाकात की। जोली ने अनाथ बच्चों और घायलों से मुलाकात करकेक उनका दर्द बांटा। वह उन स्वयंसेवकों से भी मिलीं जो यूक्रेन से निकाले गए लोगों को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Russia

Russia के हमले जारी:

पूरे यूक्रेन में रूस की ओर से मिसाइल हमले जारी हैं। ओडेसा के काला सागर बंदरगाह में यूक्रेनी नेताओं ने बताया कि शहर के हवाई अड्डे पर एक रनवे पर हमला हुआ हैं, इसलिए वह अब संचालन योग्य नहीं था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार को यूक्रेन के 17 सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 200 से अधिक यूक्रेनियन मारे गए। यूक्रेनी नेताओं ने इस पर जवाब नहीं दिया।

Russia

रूसियों ने स्कूल और अस्पताल ध्वस्त किए:

रूसी सैनिकों ने 24 घंटे में 12 बस्तियों में गोलाबारी की। इस हमले में एक स्कूल और एक अस्पताल सहित 36 मकान ध्वस्त हो गए हैं। कीव के विभिन्न इलाकों में हुई इस फायरिंग में कई लोगों की मोत हुई हैं। कीव ओब्लास्ट के पुलिस प्रमुख एंड्री नेब्योतोव के अनुसार रूसी सैनिकों ने लोगों को प्रताड़ित किया, फिर उन्हें गोली मार दी। 3 पुरुषों के शव ओब्लास्ट के बुकान्स्की जिले के जंगल में एक उथली कब्र में मिले हैं।

इसे भी पढ़े: यूक्रेन पर हमले का 40वां दिन LIVE: कीव के आसपास अब तक 410 लाशें मिलीं, रूसी सैनिकों पर बेवजह हत्या का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *