स्पाइसजेट के विमान में धुआं, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

SpiceJet plane makes emergency landing

नई दिल्ली: स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई हैं। SpiceJet की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जिस समय धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था।

मीडिया खबरों के मुताबिक धुआं भरते ही पैसेंजर्स में अफरातफरी मच गई और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया। इसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट के इस प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी।

दिल्ली से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकरीबन 60 से 70 यात्रियों को लेकर जैसे ही विमान जबलपुर के लिए उड़ा तभी कुछ मिनट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुँआ-धुँआ हो गया। एसी बन्द हो जाने से यात्री परेशान हो गए। प्लेन में आई गड़बड़ी के बाद पायलट ने तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

प्लेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि आज सुबह तकरीबन 6:15 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए स्पाइस जेट का विमान उड़ान भरा। क़रीब 15 मिनिट बाद ही प्लेन में अचानक से ही चिंगारी निकली और धुआँ-धुआँ हो गया। ए.सी बन्द हो जाने से सभी यात्री परेशान होने लगे,कोई मैगजीन से तो कोई कपड़े से हवा कर रहा था। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पायलट ने प्लेन को पुनः दिल्ली तरफ ले जाकर एयरपोर्ट में सुरक्षित लैंडिंग करवाई।

दिल्ली से जबलपुर स्पाइस जेट की यह फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आने का समय सुबह 8:30 बजे का हैं। प्लेन में सफर करने वाले यात्री ने बताया कि सुबह 10:00 बजे तक बोला गया था कि दूसरे प्लेन की व्यवस्था करके जबलपुर पहुँचा दिया जाएगा पर अभी भी सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट में ही रुके हुए हैं। 10:30 बजे प्लेन दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ा।

टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन के केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था। उस समय प्लेन क्लाइंबिंग स्टेज में था यानी लगातार ऊंचाई की तरफ जा रहा था। धुआं दिखने के बाद यात्री घबरा गए उनमें चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद में विमान को खाली कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्पाइसजेट ने घटना की वजह नहीं बताई:

इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। उसमें प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग और मुसाफिर के सुरक्षित होने की बात तो कही गई लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई हैं। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात कही हैं।

पटना में भी हुई थी इसी तरह की घटना:

13 दिन पहले यानी 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान में अचानक धुंआ निकलने लगा था, जिसके बाद उसे भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था।

स्पाइस जेट की लापरवाही बताया था:

SpiceJet

पटना में स्पाइसजेट की विमान लैंडिंग मामले में यात्रियों ने बड़ा दावा किया था। लैंडिंग के समय विमान की 18 नंबर सीट पर बैठी एक युवती शिब्बु सुमन ने बताया कि टेक ऑफ के वक्त ही इंजन से अजीब सी आवाज आ रही थी। यह नॉर्मल साउंड से अलग थी। उसने बताया कि 18 से 22 नंबर सीट के पास ही विमान के विंग्स थे। वहीं से बहुत तेज आवाज आ रही थी। सुमन ने यह दावा भी किया कि विमान से पक्षी नहीं टकराया था, बल्कि यह मेंटेनेंस की प्रॉब्लम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *