ED ऑफिस में सोनिया, सड़क पर कांग्रेसी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ करीब 02 घंटे से जारी हैं। वहीं, पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में ‘सत्याग्रह‘ कर रही हैं। पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ना तो चर्चा कर रही हैं, ना बोलने दे रही हैं।

कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश हैं। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही हैं।

राष्ट्रपति भवन जाने से कांग्रेसियों को रोका, खड़गे-वेणुगोपाल भी हिरासत में

राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया हैं। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा हैं कि इन सांसदों को कहीं अज्ञात जगहों पर पुलिस ले जा रही हैं। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।

राजघाट जाने से पुलिस ने रोका

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही हैं। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा हैं।

सोनिया गांधी से पूछताछ के 2 बड़े अपडेट्स

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारे पर कांग्रेस को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा हैं। हम डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई हैं। संसद सत्र चलने की वजह से प्रदर्शन करने पर रोक मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई हैं।

50 सवालों की लिस्ट, 3 घंटे में सोनिया से पूछे गए थे 25 सवाल

ED सूत्रों के मुताबिक पहले दिन सोनिया गांधी से करीब 25 सवाल पूछे जा चुके हैं। ED ने सोनिया से पूछताछ के लिए 50 सवालों की एक लिस्ट तैयार की थी। इनमें नेशनल हेराल्ड से जुड़े ट्रस्ट, 10 जनपथ पर इसकी बैठक जैसे सवाल भी थे। हालांकि, 3 घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें घर जाने को कह दिया था।

राहुल भी जांच के घेरे में

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED 5 बार पूछताछ कर चुकी हैं। उनसे करीब 40 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। अब सोनिया गांधी की पेशी हो रही हैं। ऐसा पहली बार हो रहा हैं कि जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जांच में शामिल होने के लिए पेश होना पड़ रहा हैं।

ED के गलत इस्तेमाल पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

क्या हैं नेशनल हेराल्ड केस

नेशनल हेराल्ड केस का मामला सबसे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 अगस्त 2014 में ED ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *