Sonia Gandhi ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- जबरन चुप कराने से हल नहीं होंगी समस्याएं

Sonia Gandhi ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- जबरन चुप कराने से हल नहीं होंगी समस्याएं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे एक संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 'जबरन चुप कराना भारत की समस्याओं को हल नहीं कर सकता' शीर्षक वाले लेख में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान आज के सबसे अहम मुद्दों की उपेक्षा करने या इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए होते हैं। लोकतंत्र के सभी पिलर्स को किया खत्म उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश के लोकतंत्र के सभी तीन स्तंभों को व्यवस्थित रूप से खत्म किया…
Read More
Rahul Gandhi का सांसदी और फिर बंगला छिनने पर आया बयान

Rahul Gandhi का सांसदी और फिर बंगला छिनने पर आया बयान

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने सांसदी जाने के बाद बंगला भी चले जाने पर बयान जारी किया है। राहुल ने लोकसभा सचिवालय को भेजे गए एक पत्र में कहा कि पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सांसद के तौर पर जनता का दायित्व पूरा करते हुए यहां बिताए समय की मेरे पास खुशहाल लम्हें हैं। अपने अधिकारों के प्रति बिना किसी पूर्वग्रह के मैं आपकी चिट्ठी में लिखी बातों का पालन करूंगा। आवास खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय मिला उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य साबित किए जाने के…
Read More
राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द: क्या ये Rahul Gandhi की ‘राजनीतिक हत्या’ है ?

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द: क्या ये Rahul Gandhi की ‘राजनीतिक हत्या’ है ?

नई दिल्ली: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि मानहानि केस में सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही राहुल गांधी को 02 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को मद्देनजर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। जिसे लेकर राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात बीजेपी के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया…
Read More
Rahul Gandhi Defamation case: ‘ये न्यू इंडिया है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो…’

Rahul Gandhi Defamation case: ‘ये न्यू इंडिया है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाओगे तो…’

नई दिल्ली: वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi ) को प्रधानमंत्री मोदी के सरनेम को लेकर किए कमेंट के मामले में आज यानी 23 मार्च को सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। हालांकि इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई लेकिन उनकी संसद सदस्यता पर अभी भी तलवार लटकी हुई है। अदालत के फैसले के बाद कई नेता राहुल के समर्थन में नजर आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे…
Read More
Rahul Gandhi को बोलने से किसने टोका, जानें क्या है पूरा मामला?

Rahul Gandhi को बोलने से किसने टोका, जानें क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: लंदन में दिए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी () के बयानों पर हंगामा है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर बीजेपी जहां पूरे मुद्दे पर घेरते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है तो वहीं, राहुल गांधी से इससे इनकार करते हुए कहा है कि अगर देश में लोकतंत्र बरकरार है तो शुक्रवार को मुझे संसद में बोलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद सीनियर लीडर जयराम रमेश को…
Read More
Rahul Gandhi ने पहले पीएम मोदी पर साधा निशाना, फिर की तारीफ

Rahul Gandhi ने पहले पीएम मोदी पर साधा निशाना, फिर की तारीफ

नई दिल्ली: देश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान के मद्देनजर राजनीति गरम है। बीजेपी राहुल गांधी को विदेश में दिए गए बयानों को लेकर घेर रही है। पर इस बार राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बोलने के साथ उनकी दो नीतियों की तारीफ भी की। उन्होंने छात्रों से कहा कि भारत सरकार महिलाओं के लिए उज्जवला स्कीम लेकर आई साथ ही उनका लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना एक बढ़िया कदम है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से छात्रों से संवाद के दौरान राहुल गांधी से सवाल किया गया कि क्या नरेंद्र…
Read More
राहुल गांधी का PM Modi को पत्र: कहा- कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम करने के लिए किया जा रहा मजबूर

राहुल गांधी का PM Modi को पत्र: कहा- कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम करने के लिए किया जा रहा मजबूर

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को दो पन्नों की चिट्ठी लिखी हैं। राहुल गांधी ने इसमें कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के बारे में बताया हैं। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग के बीच कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही उप-राज्यपाल (मनोज सिन्हा) जी द्वारा उनके लिए 'भिखारी' जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कश्मीरी पंडितों की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की। राहुल की पीएम मोदी चिट्‌ठी https://twitter.com/RahulGandhi/status/1621500719982592008 कांग्रेस ने बुधवार…
Read More
Pulwama के चुरसू से भारत जोड़ो यात्रा शुरू, सुरक्षा में सेंध लगने के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोकी थी

Pulwama के चुरसू से भारत जोड़ो यात्रा शुरू, सुरक्षा में सेंध लगने के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोकी थी

श्रीनगर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह पुलवामा जिले (Pulwama) में अवंतीपोरा के चुरसू से शुरू हुई। यात्रा में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती हजारों महिलाओं के साथ शामिल हैं। प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद हैं। शुक्रवार को सुरक्षा में सेंध लगने के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी थी। कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। भारत जोड़ो यात्रा में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती हजारों महिलाओं के साथ शामिल हुई हैं। शनिवार को पंपोर के बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के पास यात्रा का टी ब्रेक होगा। श्रीनगर के बाहरी इलाके स्थित पंठा…
Read More
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा, Rahul Gandhi के करीब पहुंचा संदिग्ध

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा, Rahul Gandhi के करीब पहुंचा संदिग्ध

होशियारपुर: पंजाब में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा 06वें दिन होशियारपुर से सुबह 07 बजे शुरू कर दी। यहां वह दसूहा में यात्रा शुरू कर रहे हैं। जिसमें वह 27KM पैदल चलेंगे। नाइट स्टे मुकेरियां में होगा। 8.30 बजे गांव बस्सी में राहुल गांधी ने टी-ब्रेक के लिए विश्राम लिया हैं और 9:30 बजे गनुसपुर के लिए रवाना हो गए। गांव बस्सी में टी-ब्रेक में जाते समय राहुल गांधी की सुरक्षा घेरे में एक युवक सिर पर केसरी परना बांधे हुए सुरक्षा घेरे में आ गया। वह राहुल गांधी के बहुत करीब पहुंच गया। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने…
Read More
9 दिन के आराम के बाद आज UP में एंट्री करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

9 दिन के आराम के बाद आज UP में एंट्री करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

नई दिल्ली: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 09 दिन के ब्रेक के बाद आज यानी मंगलवार से फिर दिल्ली से शुरू हो रही हैं। दोपहर 12 बजे यात्रा लोनी बॉर्डर के रास्ते गाजियाबाद में एंट्री करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश (UP) में 03 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलेंगे। 75 जिलों और 403 विधानसभा वाले यूपी में यह यात्रा सिर्फ 03 जिले गाजियाबाद, बागपत और शामली की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इसके बाद हरियाणा में दाखिल हो जाएगी। 24 दिसंबर को यात्रा ने दिल्ली पहुंचकर ब्रेक लिया था। यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी…
Read More