Atiq & Ashraf हत्या मामले में पुलिस के दावे को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल

Atiq & Ashraf हत्या मामले में पुलिस के दावे को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल

लखनऊ: प्रयागराज में अतीक और अशरफ (Atiq & Ashraf) की हत्या के मामले में धूमनगंज पुलिस के एक दावे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, अस्पताल ले जाते समय कैमरे के सामने अतीक और अशरफ सेहतमंद दिख रहे हैं। हालांकि धूमनगंज पुलिस का दावा है कि तबीयत ठीक नहीं होने की शिकायत पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। मामले में धूमनगंज थाने की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें लिखा है कि 15 अप्रैल की शाम अतीक और अशरफ ने बेचैनी होने की बात बताई। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए रात 10:19 मिनट…
Read More
सीबीआई के सामने होंगे दिल्ली के CM Kejriwal, इन सवालों पर पूछे जा सकते हैं सवाल

सीबीआई के सामने होंगे दिल्ली के CM Kejriwal, इन सवालों पर पूछे जा सकते हैं सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल (CM Kejriwal) को CBI ने पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। 16 अप्रैल को 11 बजे केजरीवाल को सीबीआई सामने पेश होना है। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से ऐसा पहली बार है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीबीआई के सामने पेश होना है। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से ऐसा पहली बार है जब दिल्ली के सीएम केजरीवाल किसी जांच एजेंसी के सामने होंगे। देश की राजनीति से भ्रष्टाचार के खात्मे का आह्वान के साथ दिल्ली के सिंहासन तक…
Read More
1 जुलाई से शुरू होगी Amarnath Yatra, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

1 जुलाई से शुरू होगी Amarnath Yatra, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर में 62-दिवसीय अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) इस वर्ष 01 जुलाई को शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण यानि रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे। यह यात्रा दोनों मार्गों अनंतनाग जिले में पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी। अलावा इसके अमरनाथ धाम से बाबा की आरती का सीधा प्रसारण भी देखने को मिलेगा। देश और दुनियाभर के लोग घर बैठे भी बाबा अमरनाथ धाम के दर्शन कर पाएंगे। सुखद तीर्थ यात्रा का रहेगा प्रबंध जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा…
Read More
Mont-de-Marsan: भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल का पहला विदेशी अभ्यास

Mont-de-Marsan: भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल का पहला विदेशी अभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) की एक टुकड़ी कल फ्रांस के लिए रवाना होगी। भारतीय वायु सैनिक फ्रांस के मॉन्ट डे मार्सन (Mont-de-Marsan) में फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स (FAFF) के वायु सेना बेस स्टेशन में आयोजित ओरिअन अभ्यास में भाग लेंगे। इस अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल से 05 मई तक किया जा रहा है। अभ्यास के लिए भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में 04 राफेल विमान, दो सी-17 और दो ll-78 विमान और 165 वायु सैनिक शामिल किये गए हैं। भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमानों के लिए यह पहला विदेशी अभ्यास होगा। https://twitter.com/SpokespersonMoD/status/1646504576709967874 इस…
Read More
Corona Alert: ‘आर्कटुरस’ सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वैरिएंट, भारत में इसके मामले सबसे ज्यादा

Corona Alert: ‘आर्कटुरस’ सबसे तेजी से फैलने वाला कोरोना वैरिएंट, भारत में इसके मामले सबसे ज्यादा

नई दिल्ली: कोरोना (Corona) के नए मामले में तेजी के साथ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 236 दिनों में कोरोना के 11 हजार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच एक और नए वैरिएंट के सामने आने की बात कही जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक नया वैरिएंट काफी खतरनाक माना जा रहा है। इस वैरिएंट का नाम आर्कटुरस है। इसे ओमिक्रॉन का एक सब-वैरिएंट कहा जा रहा है। आर्कटुरस क्रैकेन वैरिएंट की तुलना में 1.2 गुना ज्यादा संक्रामक है। टोक्यो विश्वविद्यालय…
Read More
Ambedkar Jayanti: देश में बाबासाहेब का योगदान अतुलनीय, जानें पीएम मोदी ने जयंती पर क्या संदेश दिए

Ambedkar Jayanti: देश में बाबासाहेब का योगदान अतुलनीय, जानें पीएम मोदी ने जयंती पर क्या संदेश दिए

नई दिल्ली: संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। इस साल उनकी 133वीं जयंती मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti) पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है। भीमराव आंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था। यह संविधान जाति और धर्म की परवाह न करते हुए सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। अंबेडकर जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश और समाज के प्रति अमूल्य योगदान के कारण डॉ भीमराव…
Read More
जलियांवाला बाग जयंती स्पेशल: 104 साल पहले की ‘वो’ दास्तान, जब निहत्थे देशवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी

जलियांवाला बाग जयंती स्पेशल: 104 साल पहले की ‘वो’ दास्तान, जब निहत्थे देशवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी

अमृतसर: जलियांवाला बाग की घटना को हुए आज पूरे 104 साल बीत चुके हैं लेकिन देश आज भी उन शहीदों को भूला नहीं है, जिन्होंने इस दिन राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, पुरुषों समेत सभी वर्ग के लोग शामिल थे। ये है 13 अप्रैल, 1919 की बैसाखी की कहानी इसे अमृतसर के नरसंहार के रूप में भी जाना जाता है। 13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के त्योहार पर, ब्रिटिश सैनिकों ने इसी दिन पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग में निहत्थे भारतीयों की एक बड़ी सभा पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें हजारों…
Read More
अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी, बेटे का STF ने किया एनकाउंटर

अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी, बेटे का STF ने किया एनकाउंटर

प्रयागराज: यूपी STF ने अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया है। प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की पेशी के दौरान जब उसको असद के एनकाउंटर की जानकारी दी गई तो कोर्ट में ही रोने लगा। उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद और गुलाम दोनों ही फरार चल रहे थे। यूपी पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम रखा गया था। झांसी में यूपी STF के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की नेतृत्व में हुए मुठभेड़…
Read More
Baisakhi 2023: संक्रांति पर बन जाएंगे सभी काम अगर करें इन चीजों का दान

Baisakhi 2023: संक्रांति पर बन जाएंगे सभी काम अगर करें इन चीजों का दान

नई दिल्ली: हिंदी पंचांग के मुताबिक 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके लिए 14 अप्रैल को मेष संक्रांति है। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी खत्म हो जाएगा। इस दिन कृषि पर्व बैसाखी (Baisakhi) है इस अवसर पर गुरुद्वारों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही भजन-कीर्तन का प्रोग्राम किया जाता है। वहीं, मेष संक्रांति पर स्नान दान का विधान है। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा उपासना करते हैं। इसके पश्चात अपने सामर्थ्य से दान करते हैं।…
Read More
Exercise Cope India-2023 में परिवहन विमानों की हवाई गतिशीलता की जांच, कई घंटे आसमान में रहे विमान

Exercise Cope India-2023 में परिवहन विमानों की हवाई गतिशीलता की जांच, कई घंटे आसमान में रहे विमान

आगरा: एक्सरसाइज कोप इंडिया- 2023 (Exercise Cope India-2023) के अगले चरण की शुरुआत 13 अप्रैल 2023 वायु सेना स्टेशन, कलाईकुंडा में होगी। अभ्यास के इस चरण में अमेरिकी वायुसेना (USAF) के बी1बी बमवर्षक हिस्सा लेंगे और इसके बाद यूएसएएफ के F-15 लड़ाकू विमान भी इस अभ्यास में शामिल होंगे। इसमें भारतीय वायु सेना (IAF) के एसयू-30 एमकेआई, राफेल, तेजस और जगुआर लड़ाकू विमान शामिल होंगे। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के हवाई रिफ्यूलर, हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली और हवाई प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण विमान अपना समर्थन प्रदान करेंगे। यह अभ्यास 24 अप्रैल को समाप्त होगा। https://twitter.com/IAF_MCC/status/1646361136533753858 एक्स कोप-इंडिया -23…
Read More