कोरोना महामारी की तीसरी लहर: तीसरी लहर में पहली बार 1,16,990 नए केस मिले, 302 मौतें: 7 दिनों में 5 गुना हुए नए संक्रमित

corona Third wave

देश में कोरोना (corona) महामारी की तीसरी लहर (Third wave) में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई हैं। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई हैं। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश में एक हफ्ते के भीतर नए मामले करीब 5 गुना हो गए हैं।

महामारी की तीसरी लहर (Third wave) में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई हैं। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई हैं। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश में एक हफ्ते के भीतर नए मामले करीब 5 गुना हो गए हैं।

वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी हैं। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,65,439 हो गया हैं।

कोरोनाअपडेट्स:

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए PM मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगी। ममता ने खुद इस मीटिंग के बारे में जानकारी दी हैं। वहीं, राज्य में आने-जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया हैं।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया हैं। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान शामिल हैं।

महाराष्ट्र के अलग- अलग अस्पतालों में कुल 338 रेजिडेंट डॉक्‍टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्‍टर्स के मुताबिक, संक्रमण के ये मामले पिछले 4 दिनों में सामने आए हैं।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के 4 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गृह मंत्री कार्यालय के मुताबिक, मंत्री के आवास पर रहने वाले सभी लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद संक्रमितों की पुष्टि हुई।

ओडिशा सरकार ने राज्य में सरकारी कार्यालयों को कर्मचारियों की 50% कैपिसिटी के साथ चलाने का फैसला लिया हैं। ये आदेश फिलहाल 7 से 31 जनवरी तक लागू रहेगा।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।

तीन दिन में चंडीगढ़ PGI के 196 डॉक्टर, हेल्थ वर्कर और अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। इनमें 87 डॉक्टर और 109 दूसरे स्टाफ मेंबर।

इसे भी पढ़े: कैबिनेट बैठक के फैसले: ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के फेज-2 को मंजूरी, महाकाली नदी पर बनेगा पुल

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 36,265 लोग संक्रमित पाए गए। 8907 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 594 लोगों की मौत हो गई। 1,14,847 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

पश्चिम बंगाल
यहां गुरुवार को 15,421 लोग संक्रमित पाए गए। 7343 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,846 लोगों की मौत हो गई। 41,101 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

दिल्ली
यहां गुरुवार को 15,097 लोग संक्रमित पाए गए। 6900 लोग ठीक हुए और 6 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,127 लोगों की मौत हो गई। 31,498 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

तमिलनाडु
यहां गुरुवार को 6983 लोग संक्रमित पाए गए। 721 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,825 लोगों की मौत हो गई। 22,828 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

कर्नाटक
यहां गुरुवार को 5031 लोग संक्रमित पाए गए। 271 लोग ठीक हुए और 1 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,358 लोगों की मौत हो गई। 22,173 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

अन्य राज्यों की स्थिति:

राजस्थान
यहां गुरुवार को 2656 लोग संक्रमित पाए गए। 404 लोग ठीक हुए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 7268 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 3114 लोग संक्रमित पाए गए। 47 लोग ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,917 लोगों की मौत हो गई। 8224 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

पंजाब
यहां गुरुवार को 2379 लोग संक्रमित पाए गए। 121 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,662 लोगों की मौत हो गई। 6687 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

गुजरात
यहां गुरुवार को 4213 लोग संक्रमित पाए गए। 860 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,127 लोगों की मौत हो गई। 14346 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

बिहार
यहां गुरुवार को 2379 लोग संक्रमित पाए गए। 289 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,098 लोगों की मौत हो गई। 5785 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *