यूक्रेन पर हमले का 34वां दिन LIVE: रूसी हमले की वजह से यूक्रेन को 565 अरब डॉलर का नुकसान, 7,886 KM की सड़कें तबाह

Ukraine attack

कीव/मॉस्को: रूस और यूक्रेन Ukraine के बीच जंग attack 34वें दिन भी जारी हैं। रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रही हैं। अब तक यूक्रेन को 564.9 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका हैं। जिसमें 7,886 किलोमीटर से ज्यादा का रोडवेज तबाह हो चुका हैं। यूक्रेन की मंत्री यूलिया सिव्रीडेंको ने फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी दी।

इस युद्ध की वजह से मारियुपोल शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई हैं। ये शहर 90% खंडहर में तब्दील हो गया हैं। मारियुपोल के मेयर ने कहा- हमले के बाद से अब तक लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं। शहर में अब भी 1.6 लाख लोग फंसे हुए हैं। रूसी सेना ने शहर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर कब्जा कर लिया हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह पुतिन को सत्ता से हटाने वाले बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे। हालांकि, बाइडेन ने कहा- मैं अपनी बात से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैंने तब भी ऐसा नहीं कहा था, और न ही अब…मैं नीति परिवर्तन की बात कर रहा हूं। मैंने जो महसूस किया, वो कहा और मैं इसके लिए माफी नहीं मांगूंगा।

अन्य अपडेट्स:

Ukraine attack

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा हैं कि विरोधी देशों के नागरिकों को रूस का वीजा मिलना मुश्किल होगा।

यूक्रेन ने मंगलवार से रूस के साथ शुरू हो रही वार्ता में सीजफायर का रास्ता खुलने की उम्मीद जताई हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना हैं कि पुतिन सुलह के मूड में नहीं हैं।

यूक्रेन को ब्र‍िटेन स्टार स्ट्रीक सिस्टम देगा। रूस ने परमाणु हमले की धमकियां दी हैं, जिसके बाद ब्रिटेन ने ये फैसला किया हैं।

यूक्रेन के सबसे बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइर पर साइबर अटैक हुआ हैं।

मंगलवार को शांति वार्ता से पहले राष्ट्रपति जेलेंसकी ने कहा कि यूक्रेन न्यूट्रल देश बनने को तैयार हैं।

रूस के हमले का समर्थन करने का प्रतीक ‘Z’ अक्षर प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों पर जर्मनी में मुकदमा चलाया जा सकता हैं।

जानकारी के अनुसार, रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते कई रूसी लोग तुर्की और दुबई की प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट कर रहे हैं।

Ukraine में हुए नुकसान पर एक नजर:

यूक्रेन के रिव्ने क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रॉकेट हमले से एक तेल डिपो प्रभावित हुआ हैं। पिछले कुछ दिनों में रूसी मिसाइलों ने 6 तेल डिपो को तबाह कर दिया हैं।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा- यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, जंग में लगभग 82 बहुमंजिला इमारतें तबाह हो गई हैं।

यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में लगभग 1,200 अपार्टमेंट रूसी गोलाबारी से तबाह हो गए हैं। वहीं, 1,177 बहुमंजिला इमारतों, 53 किंडरगार्टन, 69 स्कूलों और 15 अस्पतालों को रूसी सेना ने बर्बाद कर दिया।

खारकीव के 30 फीसदी से अधिक नागरिक युद्ध के चलते शहर छोड़कर जा चुके हैं।

यूक्रेन में अब तक 78 हजार करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया हैं। राजधानी कीव, लीव समेत कई शहरों के रिहायशी इलाके पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

ब्रिटेन ने रूस को दिया ऑफर:

ब्रिटेन की तरफ से रूस को एक ऑफर दिया गया हैं। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि अगर रूस जंग को खत्म करता हैं और यूक्रेन से अपनी सेना को वापस बुलाता हैं तो ब्रिटेन रूस और उसकी कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटा देगा।

30 यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के 64 किलोमीटर लंबे काफिले को तबाह किया:

Ukraine attack

यूक्रेन फोर्सेज की एक स्पेशल यूनिट ने दावा किया कि उसने कीव की तरफ जा रही रूसी सेना के एक 64 किलोमीटर के काफिले को तबाह कर दिया हैं। द गार्जियन की खबर के मुताबिक यूक्रेन के 30 सैनिकों के एक विशेष यूनिट ने ड्रोन की मदद से रूसी सैनिकों के एक लंबे काफिले पर एक के बाद एक कई हमले किए।​​​​​​

G-7 के देश रूबल देकर नहीं खरीदेंगे रूस से गैस:

G7 ने रूसी गैस के लिए रूबल भुगतान की पुतिन की मांग को खारिज कर दिया हैं। जर्मनी के ऊर्जा मंत्री रॉबर्ट हेबेक ने कहा- G7 के सभी ऊर्जा मंत्री इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि रूस से ऊर्जा संसाधन के आयात के लिए रूबल में भुगतान करना मौजूदा अनुबंधों का एकतरफा और स्पष्ट उल्लंघन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *