यूक्रेन पर हमले का 35वां दिन LIVE: यूक्रेन का दावा- रूस का कीव से पीछे हटना ध्यान भटकाने की साजिश, अमेरिका बोला- रूसी सैनिक घट नहीं रहे

Ukraine attack

कीव/मॉस्को: रूस और यूक्रेन Ukraine के बीच जंग attack 35वें दिन भी जारी हैं। हालांकि युद्ध की आंच तब कुछ कम होती नजर आई जब रूसी सैनिकों के कीव से पीछे हटने खबर आई, लेकिन यूक्रेन जनरल स्टाफ का कहना हैं कि रूस यूक्रेनी आर्मी का ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ कुछ यूनिट्स का रोटेशन कर रहा हैं।

दूसरी तरफ अमेरिकी अधिकारियों का कहना हैं कि कीव के आसपास दिख रही रूसी सेना की मूवमेंट, उसकी वापसी का नहीं, बल्कि रीडिप्लॉयमेंट यानी सैनिकों की नए सिरे से तैनाती का संकेत दे रही हैं।

रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में बमबारी कर रहे हैं, जिससे तमाम शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इसी बीच मायकोलाइव में रूस ने रीजनल एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर की बिल्डिंग पर रॉकेट अटैक किया हैं। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 अन्य लोगों के घायल होने की खबर हैं।

जल्द हो सकती हैं पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात:

डिप्लोमैटिक हल के लिए तुर्की में चल रही रूस-यूक्रेन डेलिगेशन की मीटिंग को रूसी डेलिगेशन ने इस मीटिंग को सकारात्मक बताया हैं। हालांकि, अभी भी दोनों पक्षों में सीजफायर पर सहमत नहीं बन पाई हैं। मीटिंग के बाद रूसी डेलिगेशन के एक मेंबर ने दावा किया कि जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुर्की में मुलाकात हो सकती हैं।

रूस हमले घटाने पर राजी:

रूस ने यूक्रेन पर हमले कम करने का ऐलान किया हैं। इसके बाद रूस ने अब यूक्रेन की राजधानी कीव से सैनिकों को पीछे हटाना शुरू कर दिया हैं। इसमें रूसी बटालियन टैक्टिकल ग्रुप (BTG) शामिल हैं, जो यूक्रेन के राजधानी के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हट रही हैं। दरअसल, रूसी सेना अब दक्षिण और पूर्व में बढ़त बनाने के लिए उत्तर के कुछ क्षेत्रों में पीछे हट रही हैं।

Ukraine attack

Ukraine में हुए नुकसान पर एक नजर:

रूस ने दावा किया हैं कि उसकी सेना ने यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स को तबाह कर दिया हैं। इसके अलावा 309 मानव रहित विमान, 172 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 1568 स्पेशल मिलिट्री ऑटोमोटिव इक्विपमेंट्स, 721 फील्ड आर्टिलरी व मोर्टार्स, 1721 टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों को भी तबाह किया हैं।

UN ने मुताबिक, रुसी हमले में सबसे ज्यादा तबाह हुए मारियुपोल शहर में अब तक 210 बच्चों की मौत हो चुकी हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने डेनमार्क की संसद को संबोधित किया:

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि मारियुपोल की रूसी घेराबंदी मानवता के खिलाफ अपराध हैं। उन्होंने एक वीडियो संबोधन में डेनिश संसद से कहा- रूसी सैनिक मारियुपोल में जो कर रहे हैं वह मानवता के खिलाफ एक अपराध हैं, जो वास्तविकता में पूरी दुनिया के सामने हो रहा हैं। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि शेल्टर्स में नागरिकों के छिपे होने की जानकारी होने के बावजूद रूसी बलों ने उन्हें उड़ा दिया।

रोमानिया कर रहा परमाणु हमले से बचने की तैयारी:

रोमानिया की सरकार ने यूक्रेन और रूस के बीच जंग के चलते परमाणु आपातकाल की स्थिति बनने पर तैयारी के लिए लोगों को मुफ्त में पोटैशियम आयोडीन की टैबलेट बांटने का फैसला लिया हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जांद्रू रफीला ने कहा कि परमाणु हमला होने की संभावना कम हैं लेकिन यह संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *