यूक्रेन पर हमले का 16वां दिन LIVE:रूस का आरोप- यूक्रेन अमेरिका के साथ बायोलॉजिकल लैब चला रहा, यूक्रेन में रूसी संपत्ति जब्त करेंगे जेलेंस्की

Ukraine attack

मॉस्को/कीव: रूस-यूक्रेन Ukraine युद्ध attack का आज 16वां दिन हैं। रूसी सेना कीव के और करीब पहुंच गई हैं। रूस ने आरोप लगाया हैं कि यूक्रेन अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल लैब चला रहा हैं। इसे लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बैठक होगी। हालांकि, अमेरिका पहले ही रूस के दावों को खारिज कर चुका हैं।

जंगी माहौल में रूस हर दिन सुबह 10 बजे ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश की हैं, ताकि युद्ध में फंसे लोगों को निकाला जा सके और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। वहीं यूक्रेन के शिक्षा मंत्री ने दावा किया हैं कि रूस ने उनके देश में 280 स्कूल-कॉलेज तबाह कर दिए हैं।

Ukraine युद्ध के ताजा अपडेट्स:

वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रूसी संपत्ति को जब्त करने के लिए कानून पर साइन कर दिए हैं।

संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध प्रभावितों को समर्थन के लिए सहयोग और एकजुटता दिखाना चाहिए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगा हैं कि मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए बनाए गए गलियारे पर रूसी सेना ने हमला किया।

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुए नागरिकों की मदद के लिए 5.3 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की हैं।

रूस के डिप्टी PM ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिहं पुरी से ईंधन-ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में सहयोग और रूस की यूनिवर्सिटीज में भारतीय छात्रों की स्टडी पर बात की।

कीव के और करीब पहुंची रूसी सेना:

Ukraine attack

उधर, रूस ने यूक्रेन के चार बड़े शहरों को घेर लिया हैं और राजधानी कीव की सीमा के करीब तक पहुंच चुकी हैं। ताबड़तोड़ रूसी हमलों के बावजूद पूरब में खार्किव अभी यूक्रेन के पास हैं। वहीं उत्तर पूर्व में सूमी रूसी सैनिकों के घेरे में हैं, लेकिन मानवीय कारिडोर के जरिए यहां से हजारों लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इसके अलावा राजधानी कीव भी अभी यूक्रेन के पास हैं। कीव पर रूस की पैनी नजर हैं और शहर की सीमा पर चारों ओर से रूसी सैनिकों के वाहन देखे जा सकते हैं। पिछले दो दिनों में यूक्रेन के सुमी और कीव से 80 हजार लोगों को निकाल गया।

कमला हैरिस की हंसी पर विवाद:

अमेरिका की उप राष्ट्रपति यूक्रेन युद्ध के कारण हंगरी में शरणार्थी संकट पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान किसी बात पर हंसी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पूर्व प्रेस सचिव यूलिया मेंडेल का एक ट्वीट चर्चा में आया। उन्होंने लिखा कि यदि हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो यह एक त्रासदी होगी। हालांकि, इस पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

अमेरिका अपनी सेना यूक्रेन नहीं भेजेगा:

अमेरिका ने कहा है कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिकी सेना को यू्क्रेन भेजने की उसकी कोई मंशा नहीं हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि हमारा यह आंकलन इस बात पर आधारित हैं कि किस तरह विश्व युद्ध को टाला जाए। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से रूस-यूक्रेन ​​​​युद्ध को लेकर बात की। इसमें रूस को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए लगातार बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के महत्व को लेकर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़े: यूक्रेन पर हमले का 14वां दिन: बाइडेन बोले, पुतिन कभी भी यूक्रेन नहीं जीत पाएंगे, रूस आज करेगा तीसरा सीज फायर

हर दिन मानवीय कॉरिडोर बनाएगा रूस:

रूस ने घोषणा की हैं कि वह हर दिन सुबह 10 बजे से मानवीय कॉरिडोर ओपन करेगा। यह रूस की ओर से होगा। इसके लिए यूक्रेन सरकार की अनुमति नहीं ली गई हैं।

परमाणु सुरक्षा पर यूक्रेन-रूस में बना संपर्क:

यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया हैं कि उसका चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट से संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया हैं। मालूम हो कि इस प्लांट पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी हैं। एजेंसी के डायरेक्टर जनरल राफेल मारियानो ग्रोसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एजेंसी परमाणु सुरक्षा को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच उच्च स्तर पर संपर्क स्थापित कर दिया हैं। यूक्रेन के सुमी से निकाले गए भारतीयों को लेकर पोलैंड के रेजेत्जो से रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दिल्ली में उतर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *