यूक्रेन पर हमले का 14वां दिन: बाइडेन बोले, पुतिन कभी भी यूक्रेन नहीं जीत पाएंगे, रूस आज करेगा तीसरा सीज फायर

Ukraine War

मॉस्को/कीव: रूस और यूक्रेन Ukraine की जंग War का आज 14वां दिन हैं। जंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस ने बुधवार को सीज फायर का ऐलान किया हैं। सुमी, खार्किव, मारियुपोल, चेर्नीहीव, जपोरिजिया शहरों में युद्ध विराम रहेगा। वहीं, यूक्रेन ने कहा- रूस के सैनिकों ने 61 अस्पताल और मेडिकल इक्विपमेंट्स तबाह कर दिए हैं।

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन कभी जीत पाएंगे। क्योंकि रूसी आक्रमण में फंसे नागरिकों की दुर्दशा पर दुनियाभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा हैं। बाइडेन ने कहा- पुतिन एक शहर लेने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन वह कभी भी देश पर कब्जा नहीं कर पाएंगे।

इसी बीच पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी संकट बढ़ गया हैं। लोग रोमानिया, पोलैंड, मोल्डोवा, स्लोवाकिया, हंगरी और बेलारूस में शरण ले रहे हैं। इन लोगों की आगे की राह मुश्किल दिख रही हैं। एक तरफ अमेरिका ने राज्य में आने वाले यूक्रेनियों को ‘टेंपरेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस’ देने का फैसला किया हैं। वहीं, दूसरी ओर लोगों को ब्रिटेन जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

War के अहम अपडेट्स:

UN ने कहा- जंग में अब तक 474 लोगों की मौत हो गई हैं और 861 लोग घायल हैं।

अमेरिका ने रूस से तेल और गैस की आपूर्ति रोक दी हैं। इस वजह से अमेरिका में गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं।

मेकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी रेस्त्रां अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। कंपनी के CEO क्रिस केम्पजिन्की ने एक पत्र में इसकी सूचना दी।

रूस ने 9 सितंबर 2022 तक फॉरेन करंसी की निकासी को 10 हजार डॉलर तक सीमित कर दिया हैं। रूसी केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी।

अमेरिका ने कहा हैं कि चीन की कंपनियां जो रूस की मदद कर रही हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती हैं।

इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी फिच ने रूसी करंसी की रेटिंग B से गिराकर C कर दी हैं।

यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- पुतिन एक शहर जीत सकते हैं, पूरा देश नहीं।

इसे भी पढ़े: यूक्रेन पर हमले का 13वां दिन LIVE: रूस-यूक्रेन के बीच तीसरी बातचीत भी बेनतीजा, यूक्रेन के 5 शहरों में लगातार दूसरे दिन सीजफायर

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया हैं कि रूस, नागरिकों को निकालने के लिए इरपिन में बनाए गए इवैक्यूएशन कॉरिडोर को निशाना बना रहा हैं।

पुतिन ने विदेश व्यापार में रूस की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक आदेश (डिक्री) पर साइन किया हैं। इससे सरकार देश से एक्सपोर्ट और विदेशों से इम्पोर्ट पर प्रतिबंध लगा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *