यूक्रेन-रूस जंग अपडेट्स: यूक्रेन को अब तक 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान

war ukriane

कीव/मॉस्को: रूसी हमले war की वजह से यूक्रेन ukraine की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना हैं कि युद्ध की वजह से देश को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं।हमारे सैकड़ों उद्योग-धंधे तबाह हो चुके हैं। इसके अलावा लगभग 2,500 किमी सड़कें और लगभग 300 पुल बर्बाद हो गए हैं।

दूसरी तरफ पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध से रूस के ऑइल प्रोडक्शन को भी बड़ा झटका लगा हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी बैंकों और जहाजों पर प्रतिबंधों की वजह से इस साल उसके ऑइल प्रोडक्शन में 17% तक गिरावट आएगी।

जंग के बड़े अपडेट्स:

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग अलगे 10 सालों तक जारी रह सकती हैं।

कनाडा के सांसदों ने यूक्रेन में रूस के हमले को नरसंहार के रूप में लेबल करने के लिए वोटिंग की।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन के साथ खुफिया जानकारी साझा करने पर कुछ प्रतिबंध हटाए।

सुमी के गवर्नर का कहना हैं कि रूसी सेना ने बीते दिन आधे घंटे में शहर पर 50 से ज्यादा हमले किए।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना हैं कि रूस भारी गोलाबारी के बावजूद पूर्व में यूक्रेनी डिफेंस को तोड़ने में नाकाम रहा।

Ukraine को हो सकता हैं 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान:

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल ने द इकोनॉमिस्ट में लिखे एक कॉलम में यूक्रेन को भारी भरकम आर्थिक नुकसान की बात कही हैं। डेनिस का मानना हैं कि युद्ध की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता हैं। यह नुकसान 2021 के सकल घरेलू उत्पाद के पांच गुना के बराबर हैं।

अब बाइडेन को रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त करने का अधिकार:

अमेरिका की संसद में बुधवार को भारी बहुमत से एक विधेयक पारित किया हैं। इस विधेयक में राष्ट्रपति बाइडेन से रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त कर यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता भेजने की अपील की गई हैं। हालांकि यह कानून गैर-बाध्यकारी हैं।

अमेरिका ने रूस के मूवमेंट की सटीक सूचनाएं दीं:

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि फरवरी से ही अमेरिका, यूक्रेन को रूसी सेना के मूवमेंट की रीयल टाइम खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा हैं। इससे यूक्रेन ने कीव एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे रूसी विमान के सैकड़ों सैनिकों को मार गिराया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘हम यूक्रेन को लगातार उन जगहों की जानकारी दे रहे हैं, जहां रूसी सैनिक यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहे।

war ukraine

कीव में दूतावास खोलने की तैयारी:

पिछले हफ्ते बोरिस जॉनसन ने जल्द ही कीव में ब्रिटिश ऐम्बेसी फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इस तैयारी के बीच सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि अमेरिकी डिप्लोमैट्स भी एक हफ्ते के भीतर कीव लौट आएंगे।

असर: पोलैंड-बुल्गारिया की गैस सप्लाई रोकी, कीमत 24% बढ़ी:

रूस ने यूक्रेन की मदद के आरोप में पोलैंड और बुल्गारिया को नेचुरल गैस की सप्लाई बंद करते हुए साफ संदेश दिया हैं कि वह अपने खिलाफ खड़े होने वालों को छोड़ेगा नहीं। दोनों यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया गया हैं कि उन्होंने रूबल मुद्रा में भुगतान नहीं किया। रूस के फैसले की वजह से यूरोपीय गैस की कीमतें आज 24% बढ़कर इस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यह एक साल पहले की तुलना में लगभग 7 गुना ज्यादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *