पुतिन ने दी परमाणु हमले की धमकी: कहा- किसी ने यूक्रेन में दखल दिया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे, रूस घातक तरीके से जवाब देगा

Putin nuclear

मॉस्को: यूक्रेन युद्ध के दो महीने गुजरने के बाद भी युद्ध की तपिश कम नहीं हो रही हैं, बल्कि दुनिया पर परमाणु हमले का संकट गहराता जा रहा हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन Puitin ने इशारों में पश्चिमी देशों को परमाणु nuclear हमले की धमकी दी हैं। पुतिन का इशारा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमट की तरफ था।

बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी सांसदों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- बाहर (यूक्रेन में) जो हो रहा हैं अगर कोई उसमें दखलअंदाजी करने का इरादा रखता हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए ये रूस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जो कोई भी रूस को धमकी देगा उसे हम बिजली की तेजी से और घातक तरीके से जवाब देंगे।

रूसी सेना अपने सभी मकसद को जरूर पूरा करेगी:

व्लादिमिर पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमले को एक स्पेशल ऑपरेशन बताया। उन्होंने कहा- रूसी सेना अपने सभी मकसद को जरूर पूरा करेगी। हमारे सैनिक बड़े पैमाने पर संघर्ष को रोकने के लिए लड़ रहे हैं। पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन बायोलॉजिकल वेपन डेवलप करने की कोशिश कर रहा था। यह हमारे देश के लिए असल खतरा हैं।

Putin nuclear

रूस यूक्रेन के साथ एक भाई तौर पर काम करता था:

यूक्रेन के साथ अपने बीते रिश्तों को याद करते हुए उन्होंने कहा, रूस हमेशा यूक्रेन के साथ सहानुभूति रखता था और एक दोस्त, एक कॉमरेड और एक भाई के तौर पर काम करता था। हम एक आजाद यूक्रेनी राज्य के बारे में सोचते थे, हमने सोचा था कि ये हमेशा एक दोस्ताना राज्य रहेगा।

हमने सोचा था कि हम एक साथ विकसित होंगे और एक-दूसरे को मजबूत करेंगे। एक दूसरे की आगे बढ़ने में मदद करेंगे, लेकिन हमें बिल्कुल भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वहां पर रूस के विरोधी पैदा होंगे। हम इसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं दे सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *