यूपी चुनाव LIVE: BJP के मंत्री राजू श्रीवास्तव ने वीडियो बनाकर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, जीत की शुभकामनाएं

Raju Srivastava BJP

उत्तर प्रदेश: देश के जाने-माने हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव Raju Srivastava ने भाजपा (BJP) को दरकिनार कर कानपुर के किदवई नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के लिए एक वीडियो बनाया हैं। इस वीडियो में वो कांग्रेस प्रत्याशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने इशारों में अजय कपूर को जीत की शुभकामनाएं भी दी हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने ये वीडियो खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। वीडियो में राजू श्रीवास्तव कह रहे हैं कि ‘अजय कपूर उनके 25 साल पुराने दोस्त हैं। कानपुर के लोकप्रिय नेता हैं। एक जबरदस्त पर्सनैलिटी हैं। सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। किदवई नगर से जो हमारे मित्र अजय कपूर हैं, अगर आपको कोई काम पड़े तो आपसे नहीं दूर हैं। अजय भइया आपसे बहुत संभावनाएं हैं, आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं हैं।

जीत के लिए दी शुभकामनाएं:

राजू श्रीवास्तव का ये वीडियो अब तेजी से शेयर हो रहा हैं। इस वीडियो से भाजपा पार्टी में भी विरोध शुरू हो गया हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना हैं कि चुनाव के ऐसे मौके पर भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजू श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी की तारीफ करना ठीक नहीं है। इससे पार्टी के लिए गलत मैसेज जाता हैं। बता दें कि भाजपा से किदवई नगर सीट पर महेश त्रिवेदी चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट मौजूदा समय में भी भाजपा के पास ही हैं।

‘नहीं भूलेगा कुछ भी जब वोट करेगा UP’- प्रयागराज में AAP प्रत्याशी भाजपा सरकार की बदहाली की याद दिलाकर मांग रहे वोट:

UP के विधानसभा चुनाव में इस बार AAP (आम आदमी पार्टी) के प्रत्याशी दमदारी के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। यह प्रत्याशी बीते पांच सालों में भाजपा की सरकार में हुई बदहाली के बारे में वोटरों को फोटो के साथ समझा रहे हैं।

इसमें कोरोना काल में गंगा में बहती लाशों की तस्वीरें, लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से घर लौटने वाले लोगों की तस्वीरों को दिखाकर प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। शहर दक्षिणी से AAP के प्रत्याशी डॉ. अल्ताफ अहमद डिजिटल तौर पर इस तरह का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसमें विभिन्न तस्वीरों को दिखाते हुए उन्होंने ‘नहीं भूलेगा कुछ भी जब वोट करेगा UP’ थीम दिया हैं।

छात्रों पर लाठीचार्ज की तस्वीरों से युवाओं पर फोकस:

Raju Srivastava BJP

हाल में ही प्रयागराज में छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को भी प्रत्याशी ने प्रमुखता से लिया हैं। अपने डिजिटल पंफ्लेट में डॉ. अल्ताफ ने इसका भी जिक्र किया। वह भी बकायदा फोटो के साथ। फोटो में स्पष्ट दिख रहा हैं कि पुलिस छात्रों को दौड़ाकर लाठी भांज रही रही हैं।

वहीं, शहर उत्तरी के पार्टी प्रत्याशी संजीव मिश्रा ने भी प्रचार का नायाब तरीका खोजा हैं। वह पुराने बालीवुड फिल्मों को अपने प्रचार-प्रसार का एक माध्यम बनाया हैं। वह विभिन्न गानों के माध्यम से सरकार पर तंज कसते हुए वोट मांग रहे हैं।

कानपुर-बुंदेलखंड फतह करने के लिए अमित शाह ने डाला डेरा:

Raju Srivastava BJP

गृहमंत्री अमित शाह तीसरे चरण के चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड की कमान संभालने के लिए खुद कानपुर में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कानपुर में ही रात्रि विश्राम किया। बुंदेलखंड के दौरे से लौटने के बाद गृहमंत्री ने एक निजी होटल में पार्टी के दिग्गज नेताओं को बुला लिया। शाम से शुरू हुई बैठक देर रात तक जारी रही। फिलहाल कानपुर बुंदेलखंड की 52 सीटों में से 47 सीटों पर भाजपा का कब्जा हैं।

पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसी भी सूरत में इस किले को दरकने से बचाने की हैं। ऐसे में भाजपा के चाणक्य ने संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ एक-एक सीट पर सभी बिंदुओं पर रणनीति तैयार की। अमित शाह के पुलिस लाइन हेलीपैड से होटल पहुंचते ही सबसे पहले कमरे में सुनील बंसल पहुंचे।

इसे भी पढ़े: मतदान के बीच सियासत के बोल: मायावती बोलीं- इज्जत-आबरू की रक्षा के लिए वोट करें, सपा ने कहा- युवाओं आदित्यनाथ सरकार की लाठी याद रखना

उनसे लगभग 20 मिनट बात करने के बाद स्वतंत्रदेव और धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे। इनके बीच आधे घंटे की वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मानमेंद्र सिंह को बुलाया गया। फिर देर तक चली मंथन बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर बारीकी के साथ रणनीति तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *