Viral Video: मुंबई लोकल में सीट को लेकर भिड़ीं महिलाएं

Viral Video Women fight over seat Mumbai local

मुंबई: मुंबई की एक लोकल ट्रेन (Local Train) में गुरुवार को सीट को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। इसका Viral Video भी सामने आया हैं। इस दौरान एक महिला पुलिस कॉन्सटेबल भी घायल हो गई। घटना ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन की हैं।

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच पहले बहस होती हैं। देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई शुरू हो जाती हैं। इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।

क्या हैं पूरा मामला

इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर एस कटारे ने जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि ठाणे से लोकल ट्रेन में एक महिला अपनी पोती के साथ सवार हुई थी। वहीं एक अन्य महिला ने कोपरखैरणे में ट्रेन पकड़ी थी। तीनों सीट खाली होने का इंतजार कर रही थीं। तुर्भे स्टेशन पर एक सीट खाली हुई तो दादी ने अपनी पोती को सीट दिलाने का प्रयास किया।

हालांकि उसी समय दूसरी महिला ने भी सीट पर बैठने की कोशिश करने लगी। महिला यात्री उसे मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *