रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बमबारी की

Ukraine War

कीव/मॉस्को: रूस की ओर से यूक्रेन Russia-Ukraine War के शहरों पर बमबारी करने का मामला सामने आया हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि रूसी गोलाबारी और हवाई हमलों ने पूरे यूक्रेन में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया हैं। खार्किव शहर में गोलाबारी में पांच लोगों के मारे जाने और 13 घायल होने की सूचना मिली हैं। वहीं, माइकोलाइव में ओडेसा पोर्ट के पास लगातार रॉकेट हमले किए जा रहे हैं।

War के बड़े अपडेट्स:

यूक्रेन ने एक क्वेश्चन एयर भर कर यूरोपीय संघ में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन बच्चों को रूसी भाषा सीखने पर मजबूर किया जाएगा।

यूक्रेन की एयरफोर्स का दावा हैं उसने बीते रोज रूस के 3 हेलिकॉप्टर, एक हवाई जहाज मार गिराया।

यूक्रेनी आर्मी के इंटेलिजेंस चीफ कहना हैं कि पुतिन की तरफ से परमाणु हथियार के इस्तेमाल की संभावना नहीं हैं।

यूक्रेन की सेना का कहना हैं कि उसने पिछले 24 घंटों में डोनबास में 10 रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया।

डेढ़ महीने बाद बदल रहे यूक्रेन के हालात, हर दिन 30 हजार यूक्रेनी नागरिक कर रहे घर वापसी:

रूसी हमले के लगभग डेढ़ महीने के बाद यूक्रेन के शहरों में हालात बदलने लगे हैं। यूक्रेनी देश लौट रहे हैं। यूएन ऑफिस फॉर द कॉर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेरियन अफेयर्स के मुताबिक, रोज 30 हजार से ज्यादा लोग यूक्रेन लौट रहे हैं। ये शरणार्थी अब तक पश्चिम यूक्रेन और पड़ोसी देशों में रह रहे थे। यूक्रेन की वयस्क पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक के कारण लौटने वालों में अधिकतर महिला और बच्चे हैं। हालांकि, रूसी सेना अभी मुख्य रूप से राजधानी कीव और आसपास के कस्बों से लौट रही हैं। इसलिए सबसे ज्यादा यूक्रेनी अभी कीव ही लौट रहे हैं।

यूक्रेन का आरोप, रूस मारियुपोल के भीतर आवाजाही को प्रतिबंधित करने की तैयारी में:

मारियुपोल के मेयर के एक सलाहकार का कहना हैं कि रूसी सैनिक शहर में रहने वालों को मूवमेंट पास जारी कर रहे हैं। पेट्रो एंड्रीशचेंको ने रविवार को टेलीग्राम से आरोप लगाया। उन्होंने लिखा हैं कि नागरिकों को पास पाने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता हैं, जिसके बिना अगले सप्ताह न केवल शहर के जिलों के बीच जाना असंभव होगा, बल्कि सड़कों पर जाना भी असंभव होगा।’

Ukraine War

जेलेंस्की बोलें- मैक्रों को यूक्रेन का दौरा करना चाहिए:

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को यूक्रेन का दौरा करना चाहिए ताकि वो यह महसूस कर सकें रूसी सेना किस तरह उनके लोगों का नरसंहार किया था। मैकों ने कुछ वक्त पहले रूसी हमले को नरसंहार कहने से इनकार कर दिया था।

डोनबास को खत्म करना चाहता हैं रूस:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना हैं कि, रूस डोनबास रीजन का खत्म करना चाहता हैं। इसके साथ ही रूसी सेना जिस तरह से मारियुपोल को तबाह कर रही हैं, वो डोनेट्स्क और लुहान्स्क से भी दूसरे समुदायों का सफाया करना चाहते हैं।

मारियुपोल: सरेंडर के रूसी अल्टीमेटम को यूक्रेन ने दरकिनार किया:

रूस ने रविवार को यूक्रेनी सैनिकों को मारियुपोल में हथियार डालने का अल्टीमेटम दिया। यूक्रेनी सेना ने सरेंडर करने से इनकार किया हैं। यूक्रेन के सैनिक आजोव सागर के किनारे पर एक बड़े स्टील प्लांट में छिपे हैं।

Ukraine War

आजोव रेजिमेंट का कमांडर बाइलेटस्की लापता:

आजोव रेजिमेंट यूक्रेनी राष्ट्रवादी लड़ाकों की सेना हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन हमले के वक्त आजोव रेजिमेंट को ही नाजी करार दिया था। इस रेजिमेंट का कमांडर आंद्रेई बाइलेटस्की अभी लापता हैं। बाइलेटस्की एसएनए पार्टी को चलाता हैं। यूक्रेनी सरकार आजोव रेजिमेंट को फंड देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *