फिर लौट आई सर्दी: दिल्ली में बारिश के बाद पारा गिरा, हिमाचल में बर्फबारी और बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

winter snowfall

दिल्ली: फरवरी शुरू हो चुका हैं, लेकिन सर्दी (winter) हैं कि जाने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड के जोर पकड़ने की आशंका हैं। दिल्ली-NCR में सुबह से ही बारिश हो रही हैं जिसके चलते उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले 48 घंटे तक ठंड जारी रहने की आशंका हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख बर्फबारी (snowfall) होने का भी अनुमान हैं। इसके चलते भी भी उत्तरी राज्यों में सर्दी बढ़ सकती हैं।

दिल्ली के अलावा कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया हैं। skymetweather के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश होने का अनुमान हैं। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती हैं।

winter snowfall

बिहार में बदलने वाला हैं मौसम:

पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा से पटना समेत पूरे बिहार के मौसम के मिजाज में बदलाव होने वाला हैं। 3 फरवरी से इसका असर दिखने लगेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया हैं कि 3 और 4 फरवरी को पटना समेत राज्य के 26 जिलों में हल्की बारिश होगी।

6 फरवरी से मौसम शुष्क होने के आसार हैं, यानी पारा बढ़ने की उम्मीद हैं। अगले 48 घंटे में न्यूनतम पारा में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती हैं, जबकि अधिकतम पारा लुढ़केगा।

उत्तर प्रदेश में बढ़ गई ठंड:

winter snowfall

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर अचानक गलन बढ़ने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई हैं। बुधवार को पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद मैदानी इलाकों में अचानक से रात के समय पारा गिर गया और सर्द हवाएं चलने लगीं। रात में कोहरा बढ़ गया और विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 5 फरवरी तक सर्द हवाओं के साथ पश्चिमी और पूरब के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना हैं। 3 फरवरी को पश्चिमी UP में बिजली की गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई हैं।

तापमान में गिरावट की आशंका:

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं। उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं। यहां भी आज बारिश का अनुमान हैं।

वहीं, लेह में आज भी तापमान काफी ठंडा रहने वाला हैं। यहां पर आज का न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं। यहां आज बर्फबारी होने के भी अनुमान हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *