World Mental Health Day: टेंशन फ्री रहने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन

World Mental Health Day 2022

नई दिल्ली: दुनियाभर में 10 अक्टूबर का दिन World Mental Health Day के रूप में मनाया जाता हैं। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को दिमागी सेहत के प्रति जागरूक करना हैं। एक खुशहाल जीवन जीने के लिए व्यक्ति का दिमाग शांत होना बेहद जरूरी हैं। जिसमें योग अहम भूमिका निभा सकता हैं। रोजाना महज 15-20 मिनट योग करने से व्यक्ति अपने दिमाग को स्ट्रेस फ्री कर सकता हैं। आज इस खास मौके पर जानते हैं। कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जिन्हें रोजाना करने से आप रह सकते हैं फ्री।

भुजंगासन

World Mental Health Day 2022

भुजंगासन या कोबरा पोज के नियमित अभ्यास से सेहत को काफी फायदा होता हैं। कमर या पीठ के दर्द से परेशान लोगों को फायदा पहुंचाने के साथ यह आसन शरीर में खून का संचार सही करने, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और कई अन्य तरह की समस्याओं के खतरे को कम करने में भी मदद करता हैं। इसके अलावा शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाने वाला यह आसन पेट की चर्बी कम करने के साथ मानसिक शांति प्रदान करने में भी मदद करता हैं।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को जमीन पर अपनी छाती के बराबर रखते हुए सांस भरते हुए दोनों हाथों पर अपना वजन डालते हुए शरीर को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर ले जाएं। ध्यान रहें, ऐसा करते समय कमर से नीचे का हिस्सा जमीन से लगा होना चाहिए। इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक खुद को होल्ड करें।

सेतुबंधासन

World Mental Health Day 2022

ब्रिज पोज को सेतुबंधासान के नाम से पहचाना जाता हैं। इस आसन के अभ्यास से भी न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग भी चुस्त-दुरुस्त रहता हैं। सुबह इस आसन को करने से व्यक्ति पूरा दिन चार्ज रहता हैं। सेतुबंधासन (Setu Bandhasana) एक ऐसा आसन हैं, जिसमें शरीर को “U” की आकृति में मोड़ना पड़ता हैं। इसमें शरीर एक पुल यानी ब्रिज की तरह लगता हैं। सेतुबंधासन को खाली पेट करना चाहिए। इसके साथ ही इसे सुबह के समय करना लाभदायक होता हैं। अगर आप इसे शाम को करने वाले हैं, तो ध्यान रहे कि इसे खाना खाने से 05 या 06 घंटे पहले करें।

यह आसन पीठ के निचले हिस्से में दर्द और टखने, कूल्हे, पीठ, जांघों और कंधे की अकड़ को दूर करने में के लिए प्रभावी हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले आपको योगा मैट पर पीठ के बल लेटना हैं। इसके बाद पैरों को घुटनों से मोड़कर दोनों पैरों पर वजन डालते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं। हाथों से चाहें तो पैर के पिछले हिस्से को पकड़ लें या फिर उंगली को आपस में फंसा लें। इस स्थिति में रहते हुए 15 से 20 बार सांस लें और छोड़ें।

उत्तानासन

World Mental Health Day 2022

उत्तानासन की मदद से पीठ, हिप्स और टखनों के दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं। साथ ही शरीर अच्छे से स्ट्रेच भी होता हैं। इसके अलावा इस योगासन को करके आप अपने दिमाग को शांत करके तनाव से दूर रह सकते हैं। उत्तानासन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े होकर लंबी गहरी सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर से बॉडी को नीचे झुकाएं और हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में कम से कम 50 सेकेंड रुकने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *