Yamuna Expressway: आज से सफर हुआ महंगा, टोल दरों में वृद्धि

Yamuna Expressway Travel become expensive from today hike in toll 

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर गुरूवार से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा हो जाएगा। एक तरफ से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, अभी नई दरें जारी नहीं की गई हैं।

यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूर किया था। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसी तरह व्यावसायिक वाहनों में 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार दरें बढ़ाई गईं हैं। बढ़ी हुई दरों से दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को बाहर रखा गया हैं। इधर, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरों का असर निजी आपरेटर से लेकर रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। रोडवेज के अधिकारियों ने किराया बढ़ाने को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दी हैं। गुरूवार को मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

Yamuna Expressway Travel become expensive from today hike in toll 

टोल की नई दरें


वाहन पुरानी दरें नई दरें
कार 415 431
एलसीवी 645 690
बस/ट्रक 1310 1480

परिवहन निगम की बस व्यावसायिक श्रेणी में आती हैं इसलिए टोल भी बढ़ा हैं तो किराया बढ़ाना होगा। निगम की ओर से साफ्टवेयर के माध्यम से ईटीएम मशीन में ऑटोमैटिक बदलाव कर दिया जाएगा। – एनपी सिंह, सहायक प्रबंधक रोडवेज निगम।

यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी इंफ्राटेक की ओर से सड़क सुरक्षा पर मोटी रकम खर्च की गई हैं। इस कारण टोल दरों में वृद्धि हुई हैं। कंपनी ने टोल में बदलाव कर दिया हैं। – डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *