योगी के 80% मंत्री पास, डिप्टी सीएम फेल: योगी के 42 में से 34 मंत्री जीते, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य समेत 7 मंत्री हारे

CM Yogi

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में योगी Yogi सरकार के 80% यानी 42 में से 34 मंत्री पास हो गए हैं। जबकि डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत 7 मंत्री हार गए। सबसे चौंकाने वाली हार डिप्टी सीएम की रही। उन्हें सिराथू से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 6,953 वोटों से हरा दिया। भाजपा की लहर होने और अपने गृहनगर सिराथू सीट से उतरने के बावजूद डिप्टी सीएम की हार ने पार्टी को झटका दिया हैं। सिराथू में वोटों को लेकर भी केशव को मिले 43 फीसदी यानी 98,941 वोट मिले हैं, जबकि पल्लवी पटेल को 46.49% यानी 1,06,278 वोट हासिल हुए हैं।

तीन मंत्रियों ने चुनाव से ठीक पहले ही सपा ज्चाइन कर ली थी। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी हार गए हैं। वहीं घोसी से दारा सिंह चौहान 21,453 वोटों से जीते हैं। आइए जानते हैं, एक-एक कर सभी मंत्रियों के बारे में कौन कहां से लड़ रहा हैं और किसकी हुई जीत, किसे मिली हार।

CM और उप-मुख्यमंत्री का क्या हुआ:

उम्मीदवार मंत्रीविधानसभा सीटनतीजे
1. योगी आदित्यनाथगोरखपुर शहरजीते
2. केशव प्रसाद मौर्यसिराथू सीटहारे

योगी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्री फिर मैदान में:

उम्मीदवार मंत्रीविधानसभा सीटनतीजे
1. सुरेश खन्नाशाहजहांपुरजीते
2. सतीश महानामहाराजपुरजीते
3. आशुतोष टंडनलखनऊ पूर्वजीते
4. रमापति शास्त्रीमनकापुरजीते
5. अनिल राजभरशिवपुरजीते
6. सूर्य प्रताप शाहीपथरदेवाजीते
7. सिद्धार्थनाथ सिंहइलाहाबाद पश्चिमजीते
8. नंद गोपाल नंदीइलाहाबाद दक्षिणजीते
9. राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंहपट्टीहारे
10. जयप्रताप सिंहबांसीजीते
11. राम नरेश अग्निहोत्रीभोगांवजीते

ये 7 मंत्री, इस बार बीजेपी ने इन्हें मैदान में नहीं उतारा हैं:

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह
भूपेंद्र चौधरी
जितिन प्रसाद
स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अशोक कटारिया
राज्यमंत्री मोहसिन रजा
धर्म सिंह प्रजापति

इसे भी पढ़े: यूपी की 15 हॉट सीटें: सिराथू में उलटफेर, केशव 365 वोट से पीछे, फाजिलनगर से स्वामी आगे ,कन्नौज से चुनाव लड़ने वाले असीम पीछे

इन 3 मंत्रियों को नहीं मिला टिकट:

महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह
राज्यमंत्री उदयभान सिंह
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *