गोवा रिजल्ट: भाजपा ममता की सहयोगी MGP के साथ सरकार बनाएगी, 19 सीटें जीती, 1 पर आगे, लेकिन उसके दोनों डिप्टी CM हारे

BJP Goa

पणजी: देश के सबसे छोटे राज्य गोवा Goa की सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा कि BJP 20 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर ये भी हैं कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

पार्टी सीटें जीती आगे कुल

BJP 19 1 20
कांग्रेस 7 4 11
AAP 2 0 2
GFP 1 0 1
RGP 1 0 1
MGP 2 0 2
निर्दलीय 3 0 3
कुल
35 5 40

अपडेट्स:

BJP के दोनों डिप्टी CM हारे। मनोहर अजगांवकर को कांग्रेस के दिगंबर कामत ने करीब 6000 वोटों से और चंद्रकांत केवलेकर को कांग्रेस के एल्टोन डिकोस्टा ने करीब 3000 वोटों से हराया।

चुनाव के तीन महीने पहले गोवा पहुंची TMC सभी 26 सीटों पर हारी। उसे सिर्फ 5.21% वोट मिले। उसकी सहयोगी MGP को 7.72% वोट मिले।

लेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते।

सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 666 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को हराया।

पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे 710 वोटों से जीते हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से जीते।

BJP Goa

पिछली बार BJP ने कांग्रेस से 4 सीटें कम लाकर भी सरकार बना ली थी:

गोवा में पिछली बार त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलियों की मदद से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई। इससे सबक लेते हुए इस बार कांग्रेस ने नतीजों से तीन दिन पहले होटल में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी। पार्टी के सीनियर लीडर पी. चिदंबरम और डीके शिवकुमार यहां मौजदू हैं।

इस बार 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 40, कांग्रेस के 37, AAP के 39, TMC के 26, MGP के 13 और निर्दलीय 68 कैंडिडेट्स हैं। 11.56 लाख वोटर्स ने इनकी हार-जीत का फैसला EVM में दर्ज किया हैं।

BJP अब तक 4 बार सरकार बना चुकी:

गोवा में BJP ने 1999 में पहली बार सरकार बनाई थी, तब मनोहर पर्रिकर CM बने थे। फिर वह 2002, 2012 और 2017 में सत्ता में आई। कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा करीब 25 साल सत्ता में रही हैं। भाजपा 13 साल से अधिक सरकार चलाकर दूसरे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़े: यूपी की 57 सीटों पर वोटिंग LIVE: मंत्री स्वाति सिंह के पति भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर के काफिले पर हमला, बस्ती में ईवीएम में एक ही बटन दब रहा

पिता BJP को सत्ता में लाए, बेटे ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किल:

पणजी सीट से BJP के दिवंगत नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर मैदान में हैं। बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। उनके सामने BJP के अतानासियो मोनसेराटे और कांग्रेस के एल्विस गोम्स हैं। उत्पल की वजह से ही अब यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *