योगी की शपथ LIVE: कैबिनेट में 52 मंत्री होंगे, केशव मौर्य और बृजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा बाहर

Yogi oath

लखनऊ: शाम 4 बजे… मैं आदित्यनाथ योगी Yogi ईश्वर की शपथ oath लेता हूं…इस लाइन के साथ ही यूपी में योगी सरकार 2.0 राज शुरू हो जाएगा। इसके लिए इकाना स्टेडियम पूरी तरह सजकर तैयार हैं। इससे पहले बड़ी खबर ये हैं कि पिछली सरकार के 20 मंत्रियों की छुट्‌टी हो गई हैं। 52 विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं। केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे।

वहीं, सीएम आवास से उन विधायकों को फोन भी आ गए हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जाना हैं। ये विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। उनकी सीएम योगी से मुलाकात हो रही हैं। अब तक केशव मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव, बलदेव सिंह ओलख, बेबी रानी मौर्य समेत 52 विधायक सीएम आवास पहुंचे। अब ये अटल स्टेडियम पहुंच चुके हैं।

मंत्रियों की लिस्ट:

Yogi oath
Yogi oath

जिन मंत्रियों का नाम लिस्ट में नहीं:

दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, नीलकंठ तिवारी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जयप्रताप सिंह पटेल, सतीश महाना, मोहसिन रजा, आशुतोष टंडन।

Yogi प्रदेश के 38वें मुख्यमंत्री होंगे:

49 साल के योगी प्रदेश के 38वें मुख्यमंत्री होंगे। 9 साल बाद योगी पहले ऐसे CM बनने वाले हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बन रहे हैं। योगी से पहले 2003 में मुलायम सिंह यादव विधायक का चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने थे। पिछली बार योगी MLC बने और CM बने थे। गुरुवार शाम को विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में योगी को नेता चुना गया।

LIVE अपडेट:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्हें अमौसी एयरपोर्ट पर सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य ने रिसीव किया।

अमित शाह, गडकरी और वसुंधरा का काफिला जाम में फंस गया हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के सीएम शिव राज सिंह चौहान समेत करीब 12 राज्यों के सीएम स्टेडियम पहुंच गए हैं।

मंत्री बनने वालों में 8 MLC भी शामिल हैं। इसके अलावा 40 विधायक हैं। केशव मौर्य और बृजेश पाठक इकाना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

विधायक लक्ष्मीनारायण चौधरी के पास शपथ के लिए राजभवन से न्योता आया हैं। खैर (अलीगढ़) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनूप वाल्मीकि भी सीएम आवास पहुंचे।

इकाना स्टेडियम जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

शपथ ग्रहण के लिए बने मंच पर 70 कुर्सियां लगाई गई हैं। इनमें से 48 कुर्सियां अलग लगी हैं।

शहीद पथ पर अभी सिर्फ सवारी वाहनों को ही जाने दिया जा रहा हैं। भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता बुलडोजर पर सवार होकर लखनऊ पहुंचे हैं।

पीएम-गृहमंत्री समेत 12 BJP शासित राज्यों के CM रहेंगे मौजूद:

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत 12 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत, उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया हैं। इसके अलावा, विपक्ष की नेता सोनिया गांधी, प्रियंका-राहुल, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को भी न्योता भेजा गया हैं। हालांकि, अखिलेश ने पहले ही शपथ ग्रहण में शामिल होने से इंकार कर दिया हैं।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी की 403 में से 273 सीट पर जीतकर प्रचंड जीत हासिल की हैं। इसके साथ ही भाजपा ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ा हैं। लगातार दूसरी बार किसी दल की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी हैं। इसके पहले 1980 के बाद 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जोरदार वापसी की थी। इसके बाद 37 साल हो गए, लेकिन कोई पार्टी सरकार दोबारा नहीं बना सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *