24 घंटे में 1.68 लाख नए मरीज: एक दिन में 12 हजार की कमी, दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद

thousand private offices

कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 11 दिन के अंदर देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से बढ़कर 8 लाख के पार हो गई हैं। सोमवार को लगातार 5वें दिन 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। हालांकि, सोमवार को रविवार के मुकाबले करीब 12 हजार (thousand) कम केस मिले। देश में बीते 24 घंटे के दौरान 1 लाख 67 हजार 550 नए मामले मिले हैं। इससे पहले रविवार को 1.79 लाख केस मिले थे। अब देश में कुल 8 लाख 15 हजार 46 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 69,798 लोग ठीक हो गए, जबकि 277 लोगों की मौत हुई हैं। अच्छी बात ये हैं कि सबसे ज्यादा चिंताजनक बने महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी सोमवार को नए मामलों की संख्या में कमी आई हैं, लेकिन चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में नए मामले बढ़ना लगातार जारी हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी प्राइवेट दफ्तरों (private offices) को बंद करने का आदेश दिया गया हैं। वहीं, सभी रेस्टोरेंट और बार को भी बंद कर दिया गया हैं। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ये फैसला लिया गया हैं। हालांकि, लोगों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई हैं।

CM अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें राजधानी में कोरोना के हालात पर समीक्षा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली में सख्ती पर बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं।

कोरोना अपडेट्स:

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 120 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1 पुलिसकर्मी की मौत हुई हैं।

हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर पाबंदी लगा दी हैं।

हरिद्वार के DM विनय शंकर पांडे ने बताया कि जिले में 14 जनवरी की रात 10 बजे से 15 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान हर की पौड़ी इलाके में भी एंट्री बैन रहेगी।

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट अब 10.64% हैं। वहीं, ओमिक्रॉन केस की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई हैं। इनमें से 1,711 ​मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में सोमवार 10 जनवरी को 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज लगाने की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि बीते दिन 10.30 लाख से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाया जा चुका हैं।

देश की कई बड़ी हस्तियां संक्रमित:

thousand private offices

फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। बोम्मई में कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन दिन पहले CM हाउस के 27 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे।

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट हो गए हैं। उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत 1000 सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इसे भी पढ़े: कोरोना महामारी की तीसरी लहर: तीसरी लहर में पहली बार 1,16,990 नए केस मिले, 302 मौतें: 7 दिनों में 5 गुना हुए नए संक्रमित

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में करीब 11 हजार की कमी आई हैं। राज्य में सोमवार को 33,470 नए केस सामने आए, जबकि रविवार को 44,388 केस मिले थे। सबसे अच्छी खबर महाराष्ट्र में महामारी से उबरने वालों की संख्या दोगुनी हो रही हैं। रविवार को 15,351 लोगों के मुकाबले सोमवार को 29,671 डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,06,046 हो गए हैं। अब तक राज्य में 69.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें 66.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 647 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट भी 22% से घटकर 19.26% हो गया हैं। मुंबई में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की मुख्य बेंच ने मंगलवार से दिन में केवल 3 घंटे काम करने का निर्णय लिया है। यह आदेश 28 जनवरी तक लागू रहेगा और इस दौरान केवल बेहद जरूरी केस ही सुने जाएंगे।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 19,286 नए केस मिले हैं, जो रविवार को मिले 24,287 मामलों से बेहद कम हैं। बंगाल में इस दौरान 8187 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई हैं। हालांकि राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी बढ़ रहा हैं, जो 34% से बढ़कर 37% पर पहुंच गया हैं। राज्य में अब तक कुल 17,74,332 केस मिले हैं, जबकि 16.65 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,917 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को दिल्ली में नए मामलों का आंकड़ा घटकर 20 हजार के नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान 19,166 नए मामले मिले हैं, जो रविवार को मिले 22,751 नए केस के मुकाबले 16% कम हैं। आज 17 लोगों की मौत हुई हैं। इस दौरान 14,076 लोग रिकवर हुए हैं, जिससे कुल एक्टिव केस भी 65,806 से घटकर 60,733 रह गए हैं। हालांकि नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट 24% से बढ़कर 25% पर पहुंच गया हैं, जिसे चिंता की बात माना जा रहा हैं। अब तक राज्य में कुल 15,68,896 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,177 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु
यहां सोमवार को 24 घंटे के दौरान 13,990 नए मामले सामने आए, जबकि 2547 मरीज ठीक हुए और 11 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,866 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 62,767 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट 10% हैं।

कर्नाटक
यहां सोमवार को 11,698 लोग संक्रमित पाए गए, 1148 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,374 लोगों की मौत हो गई। 60,148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। कर्नाटक में पॉजिटिविटी रेट 8% हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *