कोरोना से देश में 2.09 लाख नए केस मिले, 956 की मौत, तीसरी लहर में पहली बार वीकली केस घटे

Corona third wave

देश में रविवार को 2.09 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.61 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 956 लोगों की मौत हुई हैं। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 52,833 की कमी हुई हैं। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.25 लाख हैं। कुल केस 4.13 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 15.77% हैं। तीसरी लहर (third wave) आने के बाद देश में पहली बार वीकली कोरोना (Corona) केस में गिरावट आई हैं।

देश के कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं। शनिवार को 2.34 लाख और शुक्रवार को 2.35 लाख नए केस मिले थे। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। खास बात यह हैं कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में नए संक्रमितों की संख्या घटती दिखाई दे रही हैं।

24 से 30 जनवरी के बीच 17.5 लाख केस दर्ज किए गए, जो कि पिछले हफ्ते के मुकाबले 19% कम हैं। हालांकि, इसी दौरान कुल मौतों के मामले मे 41% की बढ़ोतरी हुई हैं। इस हफ्ते देश का पॉजिटिविटी रेट 15.68% रहा, जबकि पिछले हफ्ते यह 17.28% था।

देश में कोरोना पर एक नजर:

कुल करोना केस: 4.13 करोड़
कुल रिकवरी: 3.89 करोड़
कुल मौतें: 4.95 लाख

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में गिरावट जारी

दिल्ली में शनिवार को 3,674 नए कोरोना केस सामने आए और 30 लोगों की मौत हुई। 6,954 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शनिवार 4,483 नए कोरोना केस सामने आए और 28 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 18.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.80 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,827 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए रविवार को 6.37% पर आ गया हैं।

महाराष्ट्र: नए केस में 5 हजार से ज्यादा की कमी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,444 नए मामले मिले। इस दौरान 50 लोगों की मौत हुई और 39,015 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले 27,971 नए मामले मिले और 61 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.27 लाख हो गए हैं।

राज्य में अब तक कुल 77.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 73.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 13.28% हैं, इससे एक दिन पहले शनिवार को 16.47% था।

उत्तर प्रदेश: संक्रमण दर घटकर 3.99% पहुंची

यहां बीते 24 घंटे में 8,079 नए कोरोना केस आए। 12,080 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 8,273 नए कोरोना केस आए और 25 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 20.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,190 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 55,574 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं। राज्य में पॉजिटिविटी दर 3.99% हैं।

केरल: 24 घंटे में 32 हजार ने कोरोना को हराया

रविवार को 51,570 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 32,701 मरीज ठीक हुए हैं और 101 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को 50,812 नए संक्रमित मिले और 94 लोगों की मौत हुई। शनिवार के मुकाबले रविवार को नए केस में 758 की बढ़ोतरी हुई हैं।

यहां अब तक कुल 59.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,666 लोगों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 49.89% हैं।

राजस्थान: 24 घंटे में 21 लोगों की मौत

यहां रविवार को 10,061 केस सामने आए, जबकि 9245 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 10,437 नए केस सामने आए और 22 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,245 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 72 हजार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *