पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 91 हजार नए मामले आए: यह पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा, 325 ने गंवाई जान

91 infection

देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 90,858 नए संक्रमितों (infection) की पहचान हुई। 19,152 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 71,381 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नए केस का आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे। देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोगों ने जान गंवाई हैं, जबकि 2.75 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

कोरोना अपडेट्स:

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। डॉ. भारती ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण गुरुवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आयोग को देश में कोविड के हालात के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी शामिल रहेंगे।

मुंबई के सिओन अस्पताल में 30 और रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्‍टर्स के मुताबिक, अब तक राज्‍य में कुल 260 डाक्‍टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

ओडिशा में 7 जनवरी से 1 फरवरी तक 12वीं क्लास तक के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन क्लास चलती रहेगी। ओडिशा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की हैं।

दिल्ली सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक मेडिकल लीव को छोड़कर न तो कोई छुट्टी दी जाएगी और न ही किसी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति होगी। यहां ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। राजधानी में 24 घंटे में ही 10,665 नए कोरोना केस मिले हैं।

इसे भी पढ़े: ओमिक्रॉन के चलते शनिवार-रविवार बंद रहेगी राजधानी, पॉजिटिविटी रेट 6.46% होने पर सरकार का फैसला

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल:

महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 87, 505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

पश्चिम बंगालयहां बुधवार को 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हो गई। 33,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

हरियाणा
यहां बुधवार को 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो गई। 6036 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

पंजाब
यहां बुधवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 44 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,657 लोगों की मौत हो गई। 4434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

हरियाणा
यहां बुधवार को 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो गई। 6036 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

गुजरात
यहां बुधवार को 3350 लोग संक्रमित पाए गए। 236 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,126 लोगों की मौत हो गई। 10,994 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 1615 लोग संक्रमित पाए गए। 29 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,605 लोगों की मौत हो गई। 4562 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

बिहार

यहां बुधवार को 1659 लोग संक्रमित पाए गए। 184 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,096 लोगों की मौत हो गई। 3697 मरीजों का अभी इलाज चल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *