बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी Bappi लहरी Da का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा हैं कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था। बप्पी दा बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर और सिंगर तो थे ही लेकिन वह अपने गोल्ड प्रेम की वजह से सुर्खियों में रहते थे। वह इतने सोने के गहने पहनते थे कि उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन तक कहा जाने लगा था
राजकुमार बोले-‘मंगलसूत्र और पहन लेते’:

गोल्ड पहनने को लेकर एक बार बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार ने उनका मजाक तक उड़ा दिया था जिससे बप्पी दा भी झेंप गए थे। दरअसल, ये किस्सा एक पार्टी का हैं। एक पार्टी में संगीतकार बप्पी अक्खड़ मिजाज राजकुमार से जा मिले। अपनी आदत के मुताबिक बप्पी ढेर सारे सोने से लदे हुए थे। पार्टी में बप्पी को राजकुमार ने ऊपर से नीचे तक देखा और फिर अपने ही अंदाज में कहा, ”वाह, शानदार! एक से एक गहने पहने हो, सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई हैं, वो भी पहन लेते। यह सुनना था और बप्पी दा का मुंह खुला का खुला ही रह गया।”
माइकल जैक्सन भी थे फैन:

कुछ साल पहले जब बप्पी दा द कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान पहुंचे थे।उन्होंने कहा था कि एक बार उनके गले में सोने का गणेश जी का लॉकेट देखकर माइकल जैक्सन ने भी उनकी तारीफ की थी। बप्पी दा ने कहा था, एक इवेंट में जब माइकल जैक्सन से मिला तो उन्होंने मेरे गले में गणेश भगवान का लॉकेट देखा और बोले-फैंटास्टिक, ये बेहद सुंदर हैं। बप्पी के मुताबिक, माइकल ने तब डिस्को डांसर के गाने जिम्मी जिम्मी की भी तारीफ की थी।
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं नाम:

द कपिल शर्मा शो में ये भी खुलासा हुआ था कि बप्पी दा के नाम एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। दरअसल, 1986 में उन्होंने 33 फिल्मों के लिए तकरीबन 180 गाने कंपोज किए थे। एक साल में इतने गाने कंपोज करना उनकी सफलता अपने आप दर्शाता हैं। वह 3 साल की उम्र से तबला सीखने लगे थे। 11 साल की उम्र में उन्होंने गाने की कंपोजिंग शुरू कर दी थी और 19 साल की उम्र में वह बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए कोलकाता से मुंबई आ गए थे। उन्होंने अपने 48 साल के करियर में तकरीबन 500 फिल्मों में 5000 गाने कंपोज किए थे।