पंजाब में PM की दूसरी रैली LIVE: पठानकोट में बोले मोदी -कांग्रेस को दोबारा मौका मिला तो पंजाब को खतरे में डाल देंगे

Kashi: International level facilities will be built in Sigra's redeveloped stadium

चंडीगढ़: PM नरेंद्र मोदी पंजाब के पठानकोट Pathankot में दूसरी रैली कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ कुकृत्य किए। इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था तो देश एकजुट था। उस वक्त कांग्रेस के नेता सेना के शौर्य के खिलाफ सवाल उठाए। कांग्रेस ने सेना पर शक किया था। शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछालने का काम किया था। पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस ने पापलीला बंद नहीं की। यह बाज नहीं आ रहे हैं।

कांग्रेस को दोबारा मौका मिला तो पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डाल देंगे। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकते थे। अब वह भी वहां नहीं हैं। पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा और एनडीए को वोट देना हैं।

विकास होते ही वंशवाद खत्म हो जाता हैं:

पीएम ने कहा कि जहां हम पैर रख देते हैं। वहां दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाली पार्टी की छुट्‌टी हो जाती हैं। जहां भी विकास पहुंचता हैं, वहां वंशवाद खत्म हो जाता हैं। जहां शांति और सुरक्षा आती हैं, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की विदाई हो जाती हैं। यही विदाई इस बार पंजाब में देनी हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट वीरों की धरती हैं।

माझा ने मुझे मां जैसा प्यार दिया लेकिन पंजाब की सेवा का मौका नहीं मिला:

पीएम ने कहा कि वह पहले भी कई बार पठानकोट आए हैं। माझा की मिट्‌टी ने मुझे मां जैसा प्यार दिया हैं। लोगों के बीच इतने साल रहा। लेकिन जिस तरह से मुझे और भाजपा को हिंदुस्तान के अनेक प्रदेशों में सेवा का मौका मिला, वैसा पंजाब का नहीं मिला। पहले हम छोटे दल के रूप में हाशिए पर चलते थे। पंजाब की एकता, शांति और उज्जवल भविष्य के लिए हमने पार्टी के भविष्य का नुकसान किया। पीएम ने 5 साल सेवा का मौका मांगा। मैं आपको भरोसा देता हूं किसानी, व्यापार और इंडस्ट्री को फायदेमंद बनाया जाएगा। पंजाब को महफूज और चड़दीकलां में रखेंगे।

केंद्र सरकार वही कर रही, जो संत रविदास जी कहकर गए थे:

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संत रविदास जी ने कहा था – ऐसा चाहूं राज मैं, मिले को सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न। इसी आधार पर मोदी की सरकार वही कर रही, जो संत रविदास जी कहकर गए थे। रविदास जी ने कहा कि मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं, जिससे राज्य में सभी को अन्न मिले। हर कोई एक समान समर्थ होकर रहे और जब ऐसा होगा तो स्वाभाविक रूप से रविदास जी प्रसन्न होंगे। भाजपा का आदर्श भी सबका साथ-सबका विकास संत रविदास की प्रेरणा से ही लिया हैं।

पठानकोट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। PM के साथ आसपास की सीटों के उम्मीदवार भी मंच पर रहेंगे। PM के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार उनकी वजह से CM चन्नी का दो बार हेलिकॉप्टर को उड़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद खूब राजनीतिक विवाद हुआ।

जालंधर में कर चुके रैली:

PM दो दिन पहले जालंधर में रैली कर चुके हैं। जहां उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। PM ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार को दिल्ली से एक परिवार रिमोट कंट्रोल से चलाता हैं। गली-मोहल्लों में ठेका खुलवाने के एक्सपर्ट और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले पंजाब में घूम रहे हैं। उनका निशाना आम आदमी पार्टी पर था।

उन्होंने पहली बार अकाली दल को भी घेरा कि प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे सुखबीर बादल को डिप्टी CM बना दिया। अकाली दल को जालंधर के भाजपा नेता मनोरंजन कालिया को डिप्टी CM बनाना चाहिए था लेकिन भाजपा के साथ अन्याय किया।

पहली रैली से हेलिकॉप्टर विवाद भी जुड़ा:

PM की पहली रैली को लेकर CM चरणजीत चन्नी का हेलिकॉप्टर विवाद भी जुड़ा। CM चन्नी को पहले चंडीगढ़ से होशियारपुर और फिर सुजानपुर से जालंधर के लिए हेलिकॉप्टर से नहीं उड़ने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि PM के दौरे को लेकर नो फ्लाई जोन बनाया गया हैं।

इसको लेकर CM चन्नी भड़क उठे थे कि वह प्रदेश के CM हैं, कोई आतंकवादी नहीं। उनके साथ राजनीति की गई। तब PM ने भी रैली में कहा कि कुछ साल पहले राहुल गांधी की वजह से उनका हेलिकॉप्टर भी नहीं उड़ने दिया गया था। इससे पहले 5 जनवरी को फिरोजपुर रैली में पीएम की सुरक्षा चूक का मामला सामने आ चुका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *