हिजाब वाली महिला का आतंक: मिस्र की महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर को चाकू मारा, महिला कॉन्स्टेबल पर भी हमला किया

woman hijab

गुरुग्राम/रेवाड़ी: देश में चल रहे हिजाब hijab विवाद के बीच हिजाब और बुर्का पहने एक महिला woman ने गुरुग्राम में टैक्सी चालक को चाकू मार दिया हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी हैं और मिस्र की रहने वाली बताई गई हैं। महिला ने हिरासत में लेने का प्रयास करने पर पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की नाक पर मुक्का मार दिया।

महिला पुलिसकर्मी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। पुलिस महिला की भाषा नहीं समझ पा रही हैं। इस कारण टैक्सी चालक को चाकू मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।

महिला के हाथ में चाकू देखकर भीड़ भी हैरान:

मंगलवार को गुरुग्राम के राजीव चौक पर अचानक एक टैक्सी चालक पर हिजाब-बुर्का पहनी महिला ने चाकू से अटैक कर दिया। महिला हाथ में चाकू लिए सड़क पर ही खड़ी रही। सरेआम महिला के हाथ में चाकू देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी हैरान रह गई। घायल टैक्सी चालक रघुराज ने बताया कि वह दिल्ली आनंद विहार तक सवारी छोड़ने जाता हैं। आज भी उसकी टैक्सी में एक सवारी बैठी हुई थी।

सवारी समझ रोकी टैक्सी, घोंप दिया चाकू:

woman hijab

इसी दौरान आरोपी महिला उसकी टैक्सी के पास पहुंची। रघुराज ने सवारी समझ टैक्सी को रोक दिया। इससे पहले रघुराज कुछ समझ पाता, महिला ने चाकू निकाल कर उसकी कमर में घोंप दिया। चाकू मारते ही महिला भागने लगी। इस बीच रघुराज ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला भीड़ के बीच हाथपाई भी करती रही। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सूचना पाकर सेक्टर-15 सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की। महिला पहले शांत खड़ी रही, लेकिन जब महिला पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो उसने हाथ में ली हुई बोतल से उसके ऊपर पहले पानी फेंक दिया और फिर हमला बोल दिया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे मुक्का मारा तो बदले में महिला ने भी पुलिसकर्मी को मुक्का मार दिया, जो सीधे महिला सिपाही की नाक पर जा लगा।

इसे भी पढ़े: सर्दी ने फिर ढाया सितम: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, हिमाचल में भारी बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं

20 मिनट तक चला पुलिस के साथ ड्रामा:

करीब 20 मिनट तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू करके कार में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। उसकी भाषा भी पुलिस को समझ नहीं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *