बिहार: चुनावी रंजिश में मुखिया पति व ममेरे भाई को मारी गोली

चुनावी रंजिश में गोलीबारी

नवादा (बिहार): पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया पति व ममेरे भाई को गोली मार दी है।

नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पचोहिया गांव में गुरुवार की शाम बदमाशों ने 02 लोगों को गोली मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में उसी गांव के अवधेश कुमार और उनका ममेरा भाई प्रदीप कुमार शामिल है। घायल अवधेश की पत्नी अनिता देवी ओहारी पंचायत की मुखिया हैं। घायल अवधेश ने बताया कि वे अपने ममेरे भाई के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी हथियार से लैस 06 की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया।

इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। चुनाव के पहले अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। मुखिया पति समेत 02 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। मामला की जानकारी मिलते ही कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *