Kangana Ranaut Vs Javed Akhtar: मानहानि केस में नया मोड़, कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ किया काउंटर केस

Kangana Ranaut Vs Javed Akhtar: मानहानि केस में नया मोड़, कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ किया काउंटर केस

मुंबई: गीतकार और लेखक जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत पर किए गए मानहानि के मामले के मद्देनजर सोमवार को मुंबई की एक अदालत में सुनवाई हुई। इससे लेकर दोनों ही कोर्ट में पेश हुए। कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद में जावेद अख्तर पर काउंटर याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर पर कई आरोप लगाए हैं। सोमवार को कंगना रनौत मुंबई की अंधेरी कोर्ट में भारी-भरकम सुरक्षा के बीच पेशी के लिए अदालत पहुंचीं। मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों को इस मामले में पेश होने के लिए कहा गया था। जावेद अख्तर पहले ही अदालत में मौजूद रहे। मुंबई…
Read More
चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, ओपी सोनी और सुखजिंदर रंधावा ने भी शपथ ली

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, ओपी सोनी और सुखजिंदर रंधावा ने भी शपथ ली

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा ओपी सोनी ने भी आज (सोमवार) मंत्री पद की शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल का नेता चुना लिया गया था। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है। चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा के साथ ही पंजाब में ऐसा पहली बार होगा जब कोई दलित नेता सीएम की कुर्सी पर काबिज होगा। चरणजीत सिंह चन्नी…
Read More
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आगरा रेंज में 64 इंस्पेक्टरों के हुए तबादले

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आगरा रेंज में 64 इंस्पेक्टरों के हुए तबादले

आगरा। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादला कर दिया गया है। ADG स्थापना के निर्देश पर आईजी नवीन अरोड़ा ने रेंज में तैनात 64 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद तबादले कर दिए। देर रात उन्होंने तबादला लिस्ट जारी कर दी। पुलिस विभाग में 64 इंस्पेक्टर इधर से उधर मैनपुरी जनपद से 9 इंस्पेक्टरों के तबादले आगरा, फिरोजाबाद तथा मथुरा किए गए हैं। जबकि विभिन्न जिलों में तैनात 16 नए इंस्पेक्टरों को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। इन पत्रों की सूची आने के बाद अब माना जा रहा कि जल्द ही सब-इंस्पेक्टरों के तबादलों की लिस्ट भी जारी की…
Read More
पंजाब के सभी मंत्रियों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, बोले- मेरा अपमान हुआ

पंजाब के सभी मंत्रियों के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, बोले- मेरा अपमान हुआ

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल एक बार फिर से शुरू हो गया है। 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद कैपटन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद उनके मंत्रीमंडल ने भी इस्तीफा सौंप दिया। वह 20 विधायकों और अधिकतर पंजाब के सांसदों के साथ राजभवन पहुंचे हैं। राजभवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कैपटन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार यह हुआ है। इससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था और इसकी जानकारी…
Read More
नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच आज से दौड़ेगी मेट्रो, CM केजरीवाल और हरदीप पुरी ने किया उद्घाटन

नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच आज से दौड़ेगी मेट्रो, CM केजरीवाल और हरदीप पुरी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया। इस रूट पर यात्री सेवाओं की शुरुआत आज (शनिवार) शाम 05 बजे से होगी। इसके आसपास के गांवों और कॉलोनियों में रहने वालों लोगों को मेट्रों से दिल्ली के किसी भी कोने में जाना आसान हो जाएगा। बता दें कि अब नजफगढ़ के गांव सीधे द्वारका के शहरी इलाके से जुड़ जाएंगे। ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन से नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो शुरू हो रही है, जिसकी दूरी करीब 02 किलोमीटर है ब्लू…
Read More
हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने कहा- ‘जनरल डायर नहीं रहा तो सरकारी बंदे क्या रहेंगे’

हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने कहा- ‘जनरल डायर नहीं रहा तो सरकारी बंदे क्या रहेंगे’

अमृतसर: अमृतसर में हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर पहुंचे अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत अंकल तुस्सी ग्रेट हो’ के लिए अरदास की और किसानों के साथ केंद्र के रवैये को लेकर मीडिया से बात की। राज बब्बर ने किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, जो उनके साथ सलूक हो रहा है वह गलत है। अगर पूरे देश के किसान एक ही बात कह रहे हैं तो वो गलत नहीं हो सकता। कई महीनों से चल रहे किसानों की ओर से प्रदर्शन अभी जारी है जिसको…
Read More
कोविड टीकाकरण महाअभियान में पूरे देश में बिहार को मिला पहला स्थान, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

कोविड टीकाकरण महाअभियान में पूरे देश में बिहार को मिला पहला स्थान, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना: कोविड टीकाकरण महाअभियान के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार सरकार ने 30 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख, 67 हजार, 918 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाये गये कोविड टीकाकरण…
Read More
प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 बच्चे नदी में डूबे, 2 बच्चों को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 5 बच्चे नदी में डूबे, 2 बच्चों को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

नालंदा: इस वक़्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां, परवलपुर के लक्ष्मी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। जिससे नदी में 5 बच्चे पानी में डूब गए हैं। सूचना पाकर वहां पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने 2 बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया है लेकिन 3 बच्चे अब भी लापता हैं, जिसकी तलाश अभी भी जारी है। घटना को लेकर बताया जाता है कि गांव की ही ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशु कुमारी, एवं विरमानी कुमार सभी प्रतिमा विसर्जन करने नदी में गए थे।…
Read More
मुंबई में बड़े हादसे, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा और लगी भयंकर आग

मुंबई में बड़े हादसे, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा और लगी भयंकर आग

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। बताया जा रहा है इस हादसे के दौरान 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें वीनदेसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके की बताया जा रहा है। जैसे ही फ्लाईओवर गिरने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मिली दोनों घटनास्थल पर पहुंच गईं। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई में कल ही एक और घटना दर्ज की गई। दरअसल, मुंबई के मानखुर्द इलाके में सुबह एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई। यहां आग इतनी भयंकर लगी कि काफी…
Read More
PM Modi Birthday Special: जन्मदिन पर जानें चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

PM Modi Birthday Special: जन्मदिन पर जानें चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

PM Modi Birthday Special: नया भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपनों को लेकर एक समर्थ और श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का आज (17 सिंतबर) को 71वां जन्मदिन है। साल 1950 को दामोदरदास मोदी और हीरा बा के घर जन्मे नरेंद्र मोदी का बचपन देश सेवा की एक ऐसी शुरुआत है जो आध्यात्मिकता के जीवंत केंद्र गुजरात के वडनगर की गलियों से शुरू होती है। नरेंद मोदी बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। जब वह युवा थे तब हिमालय की वादियों में भी वह खुद की तलाश में पहुंचे तब दामोदर दास महज…
Read More