तेज हुई कोरोना की रफ्तार: राजधानी की R-Value बढ़कर 2.1 पर पहुंची

Corona speed

नई दिल्ली: देश में कोरोना Corona मामलों में एक बार फिर तेजी speed देखने को मिल रही हैं। लगातार चौथे दिन कोरोना के 2,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई हैं। बीते दिन देश में कुल 2,527 नए कोरोना केस मिले, जबकि 33 लोगों की मौत हुई हैं। पिछली बार कोविड केस कम होने के दौरान 17 मार्च को 2,528 केस मिले थे।

देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15,079 हैं। पिछली बार 15 हजार से अधिक एक्टिव (15,378) केस 28 मार्च को दर्ज किए गए थे। केसेस में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बहुत जल्द चौथी लहर की आशंका जताई जा रही हैं।

उधर, राजधानी दिल्ली में महज नए मामले ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि इस सप्ताह वहां की R-Value भी बढ़ गई हैं। R-Value वह आंकड़ा हैं, जो बताता हैं कि कोरोना किस रफ्तार से फैल रहा हैं। IIT-मद्रास के एनालिसिस के मुताबिक, इस सप्ताह दिल्ली की R-Value 2.1 रही हैं यानी हर संक्रमित मरीज कम से कम दो अन्य लोगों में संक्रमण फैला रहा हैं।

दिल्ली को लेकर कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग के जरिए यह प्रिलिमिनरी एनालिसिस IIT-मद्रास के मैथामेटिक्स डिपार्टमेंट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कम्प्यूटेशनल मैथामेटिक्स एंड डेटा साइंस ने मिलकर की हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर नीलेश एस. उपाध्याय और प्रोफेसर एस. सुंदर के निर्देशन में किए गए एनालिसिस में देश की R-Value 1.3 आंकी गई हैं। बता दें कि यदि R-Value 1 से नीचे दर्ज होती हैं तो इसे महामारी का अंत मान लिया जाता हैं। हालांकि एनालिसिस में शामिल IIT-मद्रास के डिपार्टमेंट ऑफ मैथामेटिक्स के ही डॉ. जयंत झा ने कहा कि फिलहाल मौजूदा R-Value के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता हैं कि दिल्ली में चौथी लहर की शुरुआत हो गई हैं।

दिल्ली में ढाई महीने बाद इतने कोरोना केस मिले:

Corona speed

राजधानी दिल्ली के साथ ही देश के प्रमुख राज्यों में कोरोना केसेज में बढ़ोत्तरी हुई हैं। दिल्ली में शनिवार को 1094 नए केस मिले। पॉजिटिविटी रेट 4.82% रही। शुक्रवार को 1,042 केस दर्ज किए गए। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 4.64% रही। आखिरी बार 10 फरवरी को इतनी संख्या में कोरोना केस मिले थे।

दिल्ली में शुक्रवार को एक आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया हैं। ऐसा नहीं करने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

IIT-मद्रास में अब तक 55 Corona पॉजिटिव मिले:

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने शनिवार को बताया कि IIT मद्रास में अब तक कुल 55 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। तमिलनाडु में शुक्रवार को 57 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि गुरुवार को यह संख्या 39 थी। जे राधाकृष्णन ने गुरुवार को IIT मद्रास कैंपस का दौरा भी किया था।

राजधानी से सटा हरियाणा दूसरे नंबर पर:

दिल्ली में बढ़ते मामलों का असर इससे सटे हरियाणा में भी देखने को मिल रहा हैं। देश में दूसरे सबसे ज्यादा कोरोना केस हरियाणा में ही मिले हैं। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 385 केस मिले हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 3.48% पहुंच गई हैं। हरियाणा में बीते दिन कुल 10,880 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए।

केरल में मास्क अनिवार्य करने पर फैसला बाकी:

Corona speed

केरल में शुक्रवार को 315 नए केस मिले। राहत की बात यह हैं कि यहां कोई मौत नहीं हुई। पिछले दिनों हुई 31 मौतों को नए आंकड़ों में शामिल किया गया। यहां कोरोना मामले घटने के बाद सभी तरीके के प्रतिबंध हटाए जा चुके हैं। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने के लिए कहा गया हैं।

राज्य सरकार मास्क अनिवार्य करने को लेकर कोई फैसला नहीं ले पा रही हैं। यहां मास्क न पहने पर चालान भी हटा दिया गया हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आधे से अधिक केस:

UP में बीते दिन 187 केस दर्ज किए गए। यहां अकेले नोएडा में 107 नए केस मिले। राज्य में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,044 हैं। CM योगी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बचाव और इलाज की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के संबंध में हर स्तर पर सावधानी एवं सतर्कता बरती जाए।

महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे अधिक नए केस:

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 121 केस दर्ज किए गए, जबकि कोई मौत नहीं हुई हैं। यहां एक दिन में 26,313 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए हैं। सबसे अधिक मुंबई में 68 नए केस मिले हैं। यहां एक्टिव मरीज अब 474 हैं। पिछले दिनों ही यहां के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोरोना मामलों की समीक्षा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *