कोवोवैक्स वैक्सीन को 7-12 के बच्चो को मंजूरी: 24 घंटे में 14,230 कोरोना संक्रमित मिले

नई दिल्ली: देश में Corona संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल- महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, बंगाल, दिल्ली में भी संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं। इस बीच ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 7 से 12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन को मंजूरी दे दी हैं। यह कोवोवैक्स वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने बनाई हैं।

इसके अलावा जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल की दो डोज की MRNA वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी गई हैं। यह वैक्सीन अभी 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को ही लगाई जाएगी। पिछले शुक्रवार को एक बैठक में सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इस वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए प्रस्ताव दिया था।

पिछले 24 घंटे में देश में 21% केस बढ़े:

कोरोना की मंगलवार को देश में 14,230 लोग पॉजिटिव पाए गए, 11,468 संक्रमित ठीक हुए। जबकि कोरोना से संक्रमित 30 लोगों की मौत हो गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए केस में 21% की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को 11,793 नए केस आए थे, जो रविवार के मुकाबले 32% कम थे। रविवार को 17,073 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

नए केस के मामले में महाराष्ट्र और केरल सबसे आगे हैं। बीते 24 घंटे में 47% नए केस के साथ महाराष्ट्र फिर टॉप पर पहुंच गया हैं। वहीं, बंगाल में नए केस में 73% की जबरदस्त उछाल देखी गई।

महाराष्ट्र में 47% केस बढ़े:

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए। मंगलवार को राज्य में 3482 मरीज पॉजिटिव पाए गए, 3566 संक्रमित ठीक हुए, जबकि 5 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को महाराष्ट्र में नए केस 47% बढ़ गए। सोमवार को राज्य में 2,369 केस आए, 5 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अभी 25,481 संक्रमितों का इलाज चल रहा हैं।

कोरोना की शुरुआती दौर से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं, 77 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 1 लाख 47 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो गई। मौजूदा स्थिति में यहां पॉजिटिविटी रेट 8.91% हैं, यानी 100 में से करीब 9 मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

पॉजिटिविटी रेट में केरल सबसे आगे:

केरल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2993 नए केस आए, 2814 मरीज ठीक हुए। जबकि 12 संक्रमितों की मौत हो गई। मंगलवार को राज्य में कोरोना केस में 7% की कमी आई। एक दिन पहले यहां 3206 संक्रमित मिले थे।

देश में कुल पॉजिटिविटी रेट के मामले में केरल सबसे आगे हैं। मंगलवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 18.33% दर्ज की गई। राज्य में अब तक करीब 70 हजार लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं। जबकि 27,218 संक्रमितों का इलाज चल रहा हैं।

तमिलनाडु में भी बढ़े Corona केस:

केरल, महाराष्ट्र के बाद नए केस के मामले में तमिलनाडु तीसरे नंबर हैं। सोमवार को राज्य में 1484 नए केस आए, 736 मरीज ठीक हुए। गनीमत रही कि किसी की मौत नहीं हुई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए केस में 2% की बढोतरी हुई। सोमवार को 1464 नए संक्रमित मिले थे।

राज्य में पॉजिटिविटी रेट 6.93% हैं। कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक यहां 38,026 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में 8970 कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

एक महीने में छह गुना केस बढ़े:

देश में रोज मिलने वाले कोरोना मरीज सिर्फ एक महीने में छह गुना बढ़ गए हैं। 28 मई तक रोज मिलने वाले मरीजों का औसत सिर्फ 2,498 था, अब यह 17 हजार के पार हो गया हैं। हालांकि, राहत की बात यह हैं कि कोरोना से रोज होने वाली मौतें नहीं बढ़ी हैं। अब भी रोज औसतन 20 मौतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा मौतें सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *