CG में CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग: सभी 150वीं बटालियन के जवान अस्पताल में भर्ती, नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में हैं कैंप

CRPF c

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के 28 जवान फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी जवान CRPF की 150वीं बटालियन के ‘C’ कंपनी में पदस्थ हैं।’

बताया जा रहा हैं कि गुरुवार की रात कैंप में खाना खाने के बाद एकाएक अधिकांश जवानों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। जवानों को पेट में दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद सभी जवानों को CRPF के फील्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। जहां सभी 28 जवानों का उपचार चल रहा हैं। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि गुरुवार को कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी। हर दिन की अपेक्षा अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे। आशंका जताई जा रही हैं कि कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना था। उसे काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था। फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि CRPF के डॉक्टर सभी बीमार जवानों का उपचार कर रहे हैं। सभी की स्थित ठीक हैं। बीमार सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित हैं कैंप:

सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा में CRPF 150वीं बटालियन का कैंप स्थित हैं। इस कैंप में CRPF के सैकड़ों जवान पदस्थ हैं। कैंप के जवान रोजाना गश्त पर भी निकलते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी संख्या में जवानों का बीमार होना चिंता का विषय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *