पंजाब में चुनावी रैलियों का रास्ता साफ: 33 दिन बाद चौबीस घंटे में मरीजों की संख्या एक हजार से कम, 14 मौतें और 988 केस मिले

Punjab patients

चंडीगढ़: पंजाब Punjab में कोरोना से बड़ी राहत मिली हैं। 33 दिन बाद पंजाब में चौबीस घंटे में मरीजों की संख्या एक हजार से कम हुई हैं। 5 फरवरी को पंजाब में 988 नए मरीज मिले। वहीं 14 मरीजों patients की मौत भी हुई। इससे पहले 4 जनवरी को 1,027 पॉजीटिव केस मिले थे। पंजाब में अब कोरोना का पॉजीटिविटी रेट भी गिरकर 3.30% तक पहुंच गई हैं। इससे अब 11 फरवरी के बाद एक हफ्ते के लिए पंजाब में बड़ी चुनावी रैलियों और रोड शो की छूट मिलनी तय हैं।

मौतों में भी कमी, लाइफ सेविंग सपोर्ट पर घटने लगे मरीज:

पंजाब में अब कोरोना से मौतों में भी कमी आने लगी हैं। पिछले 9 दिनों से कोरोना से मौतों का आंकड़ा 20 से ऊपर था। हालांकि शनिवार को मरीजों की संख्या घटकर 14 रह गई। इसके अलावा अब लाइफ सेविंग सपोर्ट पर भी मरीज घटने लगे हैं। शनिवार को लाइफ सेविंग सपोर्ट पर 954 मरीज रह गए हैं। दो दिन पहले तक यह आंकड़ा 1400 के करीब था।

अब 4 जिलों में 5% से ज्यादा पॉजीटिविटी रेट:

पंजाब में अब 4 ही जिले ऐसे हैं, जहां पॉजीटिविटी रेट 5% से ज्यादा रह गया हैं। सबसे ज्यादा मोहाली में हैं। शनिवार को भी यहां 9.49% पॉजीटिविटी रेट के साथ 139 नए केस मिले। इसके बाद बठिंडा जिला हैं। जहां 7.11% पॉजीटिविटी रेट के साथ 70 केस मिले। रोपड़ में 5.23% पॉजीटिविटी रेट के साथ 34 और फाजिल्का में 5.01% पॉजीटिविटी रेट के साथ 45 केस मिले। पंजाब में नवांशहर ऐसा जिला हैं, जहां पॉजीटिविटी रेट 1% से भी कम हैं।

पंजाब में शनिवार को कोरोना की जिलावार स्थिति:

patients Punjab

इसे भी पढ़े: प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी: PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराने की तैयारी, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लुधियाना DMC में हुआ था इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *