IPL 15 मिड-सीजन ट्रेंड्स: विराट और रोहित के लिए यह सीजन बुरे सपने की तरह, तेज गेंदबाजों के सामने नहीं बने रन

ipl

मुंबई: रोहित शर्मा और विराट कोहली को IPL के सबसे बड़े हिटर्स में शुमार किया जाता हैं। उन्होंने कई मुकाबले अकेले फिनिश किए हैं। रोहित ने टूर्नामेंट में 5,764 रन बनाए हैं, जबकि विराट के नाम 6,411 रन हैं। पर इस बार उनके बल्ले बिल्कुल नहीं बोल रहे। तेज गेंदबाजों के सामने दोनों ही दिग्गजों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा हैं। आइए, देखते हैं कि 8 पारियों में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने विकेट कैसे गंवाए हैं?

8 पारियों में कैसे आउट हुए रोहित?

रोहित पेस बॉलर्स के सामने बेबस नजर आए हैं। मुंबई को 5 बार चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा को 8 में से 7 बार पेसर्स ने आउट किया हैं। शॉर्ट बॉल के सामने वह असहज दिखे हैं। IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 14 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड भी रोहित ने इसी सीजन अपने नाम किया हैं। किसी जमाने में जिस शॉर्ट बॉल पर हिटमैन काफी रन बनाते थे, वह उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गए हैं। आइए जानने का प्रयास करते हैं कि उनके इस परफॉर्मेंस की वजह क्या रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुलदीप यादव की लेंथ बॉल पर रोहित पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगने के कारण बाउंड्री क्लियर नहीं हो सकी। कैरेबियाई फील्डर रॉवमैन पॉवेल ने डीप मिडविकेट पर आसान सा कैच पकड़ लिया।

राजस्थान रॉयल्स के प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट एंड वाइड गेंद फेंकी। रोहित ने हिट किया, लेकिन गेंद पॉइंट पर सीधे फील्डर रेयान पराग के हाथों में गेंद चली गई। दरअसल RR के कप्तान यह एक ट्रैप था, जिसमें रोहित फंस गए। फील्डर को विशेष तौर पर उसी शॉट के लिए रखा गया था, रोहित ऐन वक्त पर अपने शॉट को चेक नहीं कर सके।

कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश की शॉर्ट गेंद पर रोहित पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। टॉप एज लगा। सैम बिलिंग्स फाइन लेग की ओर भागे और कैच लिया। IPL में पांचवीं बार उमेश की गेंद पर रोहित आउट हुए। उमेश यादव के खिलाफ IPL के 14 मुकाबलों में रोहित शर्मा सिर्फ 143 रन बना सके हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हर्षल पटेल ने रोहित को धीमी ऑफ कटर फेंकी। रोहित ने लेग साइड पर खेलने की कोशिश की, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और सीधे गेंदबाज के हाथों में चली गई।

दिल्ली कैपिटल्स के रबाडा ने हिटमैन को शॉर्ट गेंद फेंकी। रोहित को हाथ खोलने के लिए कोई रूम नहीं मिला। फिर भी रोहित शर्मा ने गेंद पुल करने की कोशिश की। परिणाम हुआ कि टॉप एज लगा और वैभव अरोड़ा ने शार्ट फाइन लेग पर आसान सा कैच लपक लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश की 141.3 KMPH की लेंथ बॉल को हिटमैन ने थर्डमैन की ओर खेलने की कोशिश। गेंदबाज ने रूम बिलकुल नहीं दिया था।। विकेट के पीछे डीकॉक ने रूटीन कैच लपका।

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उभरते तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की इनस्विंगर को रोहित ने बाउंड्री की ओर मारने का प्रयास किया। बगैर खाता खोले मिड-ऑन पर लपके गए। इसी इनिंग के बाद IPL हिस्ट्री में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रुणाल पंड्या की फुल लेंथ गेंद को डीप मिडविकेट पर खेलना चाहते थे, लेकिन टॉप एज लगा और सब्सिट्यूट फील्डर कृष्णप्पा गौतम ने शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच लपका।

ipl

पारियों में 7 बार विराट ने कैसे गंवाए विकेट?

विराट को IPL का किंग कहा जाता हैं। पर इस बार मामला अलग हैं। विराट जिस रफ्तार से मैदन पर आते हैं, उसी रफ्तार से वापस भी चले जाते हैं। लीग के टॉप स्कोरर कोहली 8 में से दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। गुड लेंथ बॉल तक नहीं समझ पा रहे हैं। वह इस दौरान केवल एक बार नाबाद रहे हैं, वह भी पहले मैच में।

पंजाब किंग्स के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में कोहली पुराने रंग में नजर आए और बड़े शॉट खेले। पंजाब के खिलाफ इस मैच में वह नाबाद रहे, हालांकि टीम मैच हार गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उमेश की गुड लेंथ बॉल पर विराट ने शॉर्ट खेलने की कोशिश की। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर शेल्डन जैकसन के हाथों में चली गई।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल की लेंथ बॉल पैड्स पर लगी। डेविड विली ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया। सैमसन ने गेंद दूसरे एंड पर गेंद युजवेंद्र चहल को दी और चहल ने कोहली को रन आउट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *