जहांगीरपुरी हिंसा LIVE: जहांगीरपुरी में जहां हिंसा हुई, वहां चलाया जा रहा बुलडोजर

Jahangirpuri Violence

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी Jahangirpuri में हिंसा Violence के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। निगम का बुलडोजर दस्ता पहुंच गया हैं। आज और कल MCD अवैध निर्माण हटाने का ऑपरेशन चलाएगी। उस जगह पर कार्रवाई की जा रही हैं, जहां हनुमान जयंती के दिन हिंसा हुई थी। भारी तादाद में पुलिस फोर्स और सीआरपीएफ तैनात कर दी गई हैं।

जहांगीरपुरी में लोगों ने अपने सामान हटाने शुरू कर दिए हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर भी सवाल और कहा कि भाजपा ने गरीबों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया हैं।

Jahangirpuri से बड़े अपडेट्स:

Jahangirpuri Violence

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने भी कार्रवाई पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि नफरत का बुलडोजर चलाना बंद करो, पावर प्लांट शुरू किया जाए।

नॉर्थ MCD के मेयर ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सही ठहराया हैं। उन्होंने कहा कि जो भी एक्शन लिया जा रहा हैं, वो नियमों के मुताबिक हैं।

अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई से पहले दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। जगह-जगह जवान तैनात कर दिए गए हैं।

जमात-ए-इस्लामी हिंद का आरोप- पुलिस की ढिलाई बनी उपद्रव की वजह:

जमात-ए-इस्लामी हिंद (JIH) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जहांगीरपुरी हिंसा के बाद मुस्लिम समुदाय से मुलाकात की। JIH ने हिंसा के लिए दिल्ली पुलिस की ढ़िलाई को वजह बताया हैं।

कहा कि यह एक पहले से रची गई साजिश थी। हिंसा से पहले 2 बार जुलूस निकाला जा चुका था। फिर भी इफ्तार और नमाज के ठीक समय तीसरा जुलूस निकाला गया। पुलिस की अनुमति के बिना ये जुलूस निकाले गए। जुलूस में शामिल लोग भड़काऊ नारे लगा रहे थे। कुछ लोग हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दिल्ली पुलिस लापता थी, अगर पुलिस बल मौके पर मौजूद होता तो हिंसा नहीं होती।

5 आरोपियों पर लगा रासुका:

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान एक आरोपी को पिस्टल देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि इसकी पहचान गुल्ली के रूप में हुई हैं। इससे पहले हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए 5 आरोपियों पर रासुका लगाया गया हैं। इनमें अंसार, सलीम, सोनू, दिलशाद, आहिर शामिल हैं। अब दंगे में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के शामिल होने की भी जांच होगी।

एक ही परिवार के 5 लोग अरेस्ट किए गए:

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ही 5 लोगों को अरेस्ट किया हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू चिकना उर्फ ​​इमाम उर्फ ​​यूनुस ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। सोनू ने बताया कि हनुमान जयंती के दिन मैंने कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के पास से एक पिस्टल भी बरामद की हैं।

अब तक 24 गिरफ्तार:

​​​जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं, साथ ही 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया हैं। हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे। 16 अप्रैल को जनुमान जयंती के जुलूस में जामा मस्जिद के पास हुई मामूली बहस ने हिंसा का रूप ले लिया था। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया और शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

Jahangirpuri Violence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *