रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स: रूस के खिलाफ कनाडा का एक्शन, पुतिन की बेटियों और रूसी विदेश मंत्री की पत्नी पर लगाया बैन

Ukraine war

कीव/मॉस्को: यूक्रेन युद्ध Ukraine war में रूस को घेरने के लिए पश्चिमी देश राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ पर्सनल एक्शन ले रहे हैं। इसी के मद्देनजर कनाडा ने पुतिन की दोनों बेटियों समेत 14 लोगों पर बैन लगाया हैं। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूडो सरकार ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और पुतिन की बेटियों समेत कुछ रूसी अरबपतियों पर भी प्रतिबंध का ऐलान किया हैं।

दूसरी तरफ ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा हैं कि यूक्रेन में भारी हमलों के बाद भी रूसी सेना को कोई खास बढ़त हासिल नहीं हैं। रूसी सेना को एनवायरनमेंट, रसद और तकनीकी चुनौतियों की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

War के बड़े अपडेट्स:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही यूक्रेन के लिए सैन्य पैकेज का ऐलान कर सकते हैं।

जेलेंस्की का कहना हैं कि अगर जरूरी हथियारों तक हमारी पहुंच होती तो युद्ध को पहले ही खत्म कर देते।

जो बाइडेन का कहना हैं कि यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया भर में गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं।

लिथुआनिया ने रूसी सेना के निशान ‘Z’ के सार्वजनिक प्रदर्शन पर बैन लगा दिया हैं।

खेरसॉन और मायकोलाइव में जनमत संग्रह की तैयारी में रूस:

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना हैं कि रूस खेरसॉन और मायकोलाइव इलाके में अपने कब्जों को जायज ठहराने के लिए झूठा “जनमत संग्रह करने की तैयारी कर रहा हैं। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस अपील की हैं कि वो ईस्टर को देखते हुए 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक युद्ध रोक दे।

Ukraine war

यूक्रेन को हथियार सप्लाई में जर्मनी को दिक्कत:

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का कहना हैं कि उनका देश यूक्रेन को हथियार देना जारी रखेगा, लेकिन अब उनकी हथियार भेजने की क्षमता लगभग खत्म हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार इसे हथियार सप्लाई जारी रखने के लिए काम करती रहेगी।

Ukraine war

साउथ-ईस्ट क्रीमिना और सेर्हिल हैदेई पर रूस का कब्जा:

रूस ने मंगलवार को रातभर हमला कर साउथ-ईस्ट क्रीमिना और सेर्हिल हैदेई कस्बे पर कब्जा कर लिया हैं। रूस ने मारियुपोल शहर के बर्बाद होने का दावा किया हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा हैं कि हमारे सैन्य अभियान का नया चरण शुरू हो चुका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *