दिल्ली में मानसून का मिजाज: आज सुबह मानसून ने दी दस्तक

नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हैं। हालांकि, आज सुबह Monsoon की दस्तक के साथ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद हैं। गुरुवार को दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी।

मौसम विभाग का अनुमान हैं कि अगले तीन दिनों में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। शुक्रवार और शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा हैं। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा हैं। जबकि, दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

भोपाल सहित आधे मप्र में ऑरेंज और यलो अलर्ट:

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने लगा हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के इलाकों सहित मालवा, निमाड़ के कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट हैं। जबकि रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर और निवाड़ी में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट ट्रफ लाइन बन गई हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही हैं। इसका असर भी शुरू हो चुका हैं। बीते 24 घंटे में विदिशा, छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बुधवार को बारिश हुई।

monsoon

गुजरात के सूरत में दो दिन बारिश की संभावना:

शहर में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में आधा से दो इंच तक बारिश हुई। सबसे अधिक 2 इंच बारिश सरथाणा जोन में हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में आज मानसून की एंट्री:

जयपुर में बुधवार को पूर्वी हिस्से में जमकर बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से में उमस के कारण लोग परेशान रहे। कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक, झालावाड़ सहित दक्षिणी-पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर सहित 8 जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग का मानना हैं कि यह प्री-मानसून ही हैं। मानसून गुरुवार को प्रवेश करेगा और 3 दिन तक अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में भारी-से बहुत भारी बारिश हो सकती हैं। इससे पहले बीते 24 घंटे में कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक, झालावाड़ में 40 से 80 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड हुई।

बिहार में सामान्य से 254 फीसदी अधिक बारिश:

बिहार के सभी हिस्सों में बुधवार को बारिश का सिस्टम सक्रिय रहा। इस दौरान बिहार में सामान्य से 254 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। बिहार में सामान्य बारिश 10.7 मिमी थी, जो बुधवार को बढ़कर 37.9 मिमी हो गई। पटना में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बिहार के कई जिलों में अब तक 55% कम बारिश रिकार्ड की गई हैं। सबसे अधिक बारिश अररिया जिले में हुई हैं, जो सामान्य से 976% ज्यादा हैं। अररिया में 134.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि, यहां औसत 12.5 मिमी बारिश होती हैं।

इधर, मौसम विभाग ने पटना के आसपास के क्षेत्रों में पटना के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, वज्रपात होने की संभावना जताई हैं। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *