48 घंटे में ओडिशा में पहुंचेगा मानसून, गुजरात-बंगाल में बारिश होगी

नई दिल्ली: असम में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड से आफत मची हुई हैं। दो दिन से जारी बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया हैं। मंगलवार को लैंडस्लाइड से चार लोगों की जान भी चली गई थी। असम में बारिश के कोहराम के बीच देश के कई राज्यों को Monsoon की दस्तक का इंतजार हैं। उम्मीद हैं कि शनिवार तक ओडिशा में मानसून पहुंच जाएगा।

गुवाहाटी के कई रास्ते बंद, मंगलवार से नहीं बिजली:

Monsoon

असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार दूसरे दिन अलग-अलग स्थानों हो रही बारिश के कारण शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए हैं। भूस्खलन की वजह से मलबे का ढेर लगने के कारण गीतानगर, सोनापुर, कालापहाड़ और निजारापार इलाकों में रास्ते बंद हो गए हैं।

बारिश से प्रभावित इलाकों में तैनात NDRF और SDRF के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने और उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार से यहां बिजली नहीं हैं। पीने के पानी के टैंकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की हैं कि वे जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

प्रशासन ने बंद कराए स्कूल-कॉलेज:

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) द्वारा बारिश की चेतावनी के बाद कामरूप मेट्रोपॉलिटन के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने सभी स्कूल-कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रने का आदेश दिया हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी हैं कि 17 जून तक असम में तेज बारिश जारी रहेगी।

3 राज्यों में 5 दिन तेज बारिश के आसार:

गर्मी से बेहाल कुछ राज्यों में राहत की फुहारें बरसने जा रही हैं। अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के ओडिशा में दस्तक देने की संभावना हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक- बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों के दौरान गरज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने की संभावना हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पूरी तरह सक्रिय हो चुका हैं। दिल्ली में गुरुवार सुबह कुछ जगहों पर बारिश हुई।

आगे बढ़ रहा Monsoon:

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात, पूर्वी बिहार में मानसून दस्तक दे चुका हैं। अब यह गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा हैं। मौसम विभाग के भुवनेश्वर केंद्र ने कहा कि मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा और ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में कुछ अन्य स्थानों पर पहले से ही प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई हैं। तटीय राज्य के 16 जिलों में एक या दो स्थानों पर 24 घंटों में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं।

MP में दो दिन बाद और भोपाल में 19 या 20 जून को होगी मानसून की एंट्री:

Monsoon

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने में दो दिन का इंतजार और बढ़ गया हैं, जबकि भोपाल में 19 से 20 जून तक मानसून पहुंचेगा। पहले गुरुवार यानी 16 जून तक इंदौर और जबलपुर संभाग के रास्ते मानसून की एंट्री का अनुमान लगाया गया था। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में अब मानसून की आमद 17 से 18 जून तक हो सकती हैं।

इसकी मुख्य वजह अरब सागर ब्रांच का सक्रिय नहीं होना हैं। पश्चिमी विक्षोभ लगातार बने हुए हैं। हालांकि, बंगाल की खाड़ी की ब्रांच अब काफी सक्रिय हो गई हैं। भोपाल में बीते दिन में 39.3 डिग्री और रात में 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को गर्मी और उमस से भोपाल में टुकड़ों में बादल छाए रहे।

Monsoon

इंदौर में हालात अलग हैं। अधिकतम तापमान फिर बढ़ गया हैं। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा होकर 36.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से शहर में फिर बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हलकी बारिश भी हो सकती हैं।

गुजरात में भी बारिश ने दस्तक दी:

गुजरात के अनेक विस्तारों में बारिश ने दस्तक दे दी हैं। मानसून के शुरू होते ही गांधीनगर में वेदर वॉच ग्रुप की मीटिंग हुई, जिसमें आगामी 5 दिन में संपूर्ण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 दिन राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया हैं।

Monsoon

अहमदाबाद, गांधीनगर, आणंद, अरवल्ली, बनासकांठा, खेडा, महीसागर, महेसाणा, पाटण, साबरकांठा, वडोदरा, भरूच, नवसारी, सूरत, वलसाड, कच्छ तथा सौराष्ट्र के अधिकांश जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं। इस दौरान राज्य में 14 जून तक लगभग 14.45 मिमी बारिश हुई हैं।

कुल्लू में बादल फटा, हिमाचल में प्री मानसून की दस्तक:

हिमाचल में प्री मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई हैं। राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की सूचना हैं। अभी तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना हैं।

इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश को कृषि और बागवानों के लिए उपयोगी माना जा रहा हैं। कुल्लू गरसा घाटी में बादल फटने से काफी नुकसान हआ हैं जिसमें लोगों की जमीनों और सड़क को नुकसान होने की जानकारी मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *