NCRB 2021 Report: दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित

NCRB 2021 Report: Delhi most unsafe for women

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं तो वहीं एक रिपोर्ट (NCRB report) सामने आई हैं जिससे यह चिंता और भी बढ़ गई हैं। दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर हैं। यह बात राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) (National Crime Records Bureau) की रिपोर्ट में कही गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,982 केस दर्ज किए गए जबकि देश के कुल 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 43,414 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली के बाद सबसे अधिक मामले मुंबई में दर्ज किए गए। 03 नंबर पर बैंगलौर रहा।

2020 से 40 फीसदी ज्यादा हुए अपराध

दिल्ली में दर्ज मामले महानगरों में सबसे अधिक हैं। साल 2020 में दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध के 9,782 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2021 में दर्ज किए गए मामले साल 2020 में दर्ज किए गए मामलों से 40 प्रतिशत ज्यादा हैं। यह डरावना तो हैं ही साथ ही सरकारों के महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलता नजर आ रहा हैं। दिल्ली में 2020 की तुलना में 2021 में साइबर क्राइम भी 111 प्रतिशत बढ़ गया हैं। साल 2021 में साइबर क्राइम के 356 मामले दर्ज किए गए।

हर दिन दो नाबालिगों से रेप

रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में दिल्ली में हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में रेप, अपहरण और महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामले बढ़े हैं। साल 2021 में दिल्ली में अपहरण के 3,948, पतियों द्वारा क्रूरता के 4,674, और लड़कियों के रेप के 833 मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि दिल्ली में 2021 में दहेज हत्या के 136 मामले दर्ज किए गए, यह 19 महानगरों में होने वाली कुल मौतों का 36.26 प्रतिशत हैं।

स्कूल से लौट रही छात्रा को गोली मारने के मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कम नहीं हो रहा अपराध का ग्राफ

बता दें कि साल 2012 के निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के उपाय किए गए। इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए। बावजूद इसके उनके प्रति अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। यहां अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *